ध्यानचंद जयंती पर प्रदेशभर में खेल महोत्सव का शुभारंभ: 31 अगस्त तक चलेंगी फिटनेस और खेल गतिविधियां

Bhopal, MP

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 120वीं जयंती पर आज राजधानी भोपाल से राष्ट्रीय खेल दिवस की शुरुआत हुई। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने टीटी नगर स्टेडियम में ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 इस अवसर पर खिलाड़ियों और नागरिकों को फिट इंडिया की शपथ भी दिलाई गई।

सुबह से दिखा खेलों का उत्साह

स्टेडियम में सुबह से ही खेलों का जोश देखने को मिला। ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ अभियान के तहत योग, फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, जूडो और बॉक्सिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों, कोचों और नागरिकों की बड़ी संख्या इसमें शामिल हुई।

खिलाड़ी होंगे ब्रांड एंबेसडर

मंत्री सारंग ने कहा कि प्रदेश में खेलों को जनांदोलन बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि अगले तीन माह में हर खिलाड़ी कम से कम 10 लोगों को खेल और फिटनेस से जोड़ें। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी ही नागरिकों को सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने वाले ब्रांड एंबेसडर होंगे।

CM होंगे शामिल

शाम 4 बजे राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मप्र हॉकी टीम और रेलवे टीम के बीच मैत्री मैच खेला जाएगा। इस मैच में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस दौरान पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

प्रदेश के 313 ब्लॉक्स में आयोजन

खेल दिवस को लेकर प्रदेशभर में 29 से 31 अगस्त तक तीन दिवसीय खेल महोत्सव चल रहा है। सभी 313 ब्लॉक्स में खेल प्रतियोगिताएं, मैत्री मैच, कार्यशालाएं और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश को विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। तीन दिवसीय यह महोत्सव ‘खेलो इंडिया, फिट रहो इंडिया’ के संकल्प को मजबूत करेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Aug 2025 By दैनिक जागरण

ध्यानचंद जयंती पर प्रदेशभर में खेल महोत्सव का शुभारंभ: 31 अगस्त तक चलेंगी फिटनेस और खेल गतिविधियां

Bhopal, MP

 इस अवसर पर खिलाड़ियों और नागरिकों को फिट इंडिया की शपथ भी दिलाई गई।

सुबह से दिखा खेलों का उत्साह

स्टेडियम में सुबह से ही खेलों का जोश देखने को मिला। ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ अभियान के तहत योग, फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, जूडो और बॉक्सिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों, कोचों और नागरिकों की बड़ी संख्या इसमें शामिल हुई।

खिलाड़ी होंगे ब्रांड एंबेसडर

मंत्री सारंग ने कहा कि प्रदेश में खेलों को जनांदोलन बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि अगले तीन माह में हर खिलाड़ी कम से कम 10 लोगों को खेल और फिटनेस से जोड़ें। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी ही नागरिकों को सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने वाले ब्रांड एंबेसडर होंगे।

CM होंगे शामिल

शाम 4 बजे राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मप्र हॉकी टीम और रेलवे टीम के बीच मैत्री मैच खेला जाएगा। इस मैच में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस दौरान पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

प्रदेश के 313 ब्लॉक्स में आयोजन

खेल दिवस को लेकर प्रदेशभर में 29 से 31 अगस्त तक तीन दिवसीय खेल महोत्सव चल रहा है। सभी 313 ब्लॉक्स में खेल प्रतियोगिताएं, मैत्री मैच, कार्यशालाएं और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश को विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। तीन दिवसीय यह महोत्सव ‘खेलो इंडिया, फिट रहो इंडिया’ के संकल्प को मजबूत करेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/on-dhyanchand-jayanti-the-sports-festival-will-be-launched-across/article-31863

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.