स्वतंत्रता दिवस पर CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, सुरक्षा कर्मियों को मिलेगा सम्मान-पत्र और पुरस्कार

BHOPAL, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने सुरक्षा में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों की उत्कृष्ट सेवाओं को सम्मानित करने के लिए विशेष घोषणा की।

गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री निवास परिसर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परंपरागत अंदाज में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ राष्ट्रगान गाकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सचिवालय तथा निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी और स्टाफ सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस मौके पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों और निवास परिसर में कार्यरत स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों की मेहनत और निष्ठा की सराहना करते हुए घोषणा की कि उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा—

“हमें आजादी के लिए चुकाई गई कीमत को कभी नहीं भूलना चाहिए। देश के वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्र भारत का आशीर्वाद दिया है। भगवान करे भारत को किसी की नजर न लगे। आज भारत के गौरव और प्रगति का समय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अगला कार्यकाल भी पूरी सक्षमता और सौम्यता के साथ पूरा होगा।”

मुख्यमंत्री के इस ऐलान को सुरक्षा कर्मियों और अधिकारियों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। समारोह में देशभक्ति गीतों और जयघोष के बीच तिरंगे की शान और स्वतंत्रता का उत्सव पूरे गौरव के साथ मनाया गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Aug 2025 By दैनिक जागरण

स्वतंत्रता दिवस पर CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, सुरक्षा कर्मियों को मिलेगा सम्मान-पत्र और पुरस्कार

BHOPAL, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने सुरक्षा में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों की उत्कृष्ट सेवाओं को सम्मानित करने के लिए विशेष घोषणा की।

गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री निवास परिसर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परंपरागत अंदाज में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ राष्ट्रगान गाकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सचिवालय तथा निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी और स्टाफ सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस मौके पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों और निवास परिसर में कार्यरत स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों की मेहनत और निष्ठा की सराहना करते हुए घोषणा की कि उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा—

“हमें आजादी के लिए चुकाई गई कीमत को कभी नहीं भूलना चाहिए। देश के वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्र भारत का आशीर्वाद दिया है। भगवान करे भारत को किसी की नजर न लगे। आज भारत के गौरव और प्रगति का समय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अगला कार्यकाल भी पूरी सक्षमता और सौम्यता के साथ पूरा होगा।”

मुख्यमंत्री के इस ऐलान को सुरक्षा कर्मियों और अधिकारियों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। समारोह में देशभक्ति गीतों और जयघोष के बीच तिरंगे की शान और स्वतंत्रता का उत्सव पूरे गौरव के साथ मनाया गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/on-independence-day-cm-dr-mohan-yadavs-big-announcement-will/article-30634

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.