21 जून को मध्यप्रदेश में योग का महाआयोजन: गांव से शहर तक गूंजेगा योग का संदेश, CM मोहन यादव भोपाल में करेंगे नेतृत्व

Bhopal, MP

आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून 2025 को मध्यप्रदेश में योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भव्य स्तर पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा। राज्य शासन के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम नगर निगम, जिला मुख्यालय, तहसील, ग्राम पंचायत, स्कूल-कॉलेज, IIT, और प्रमुख पर्यटन स्थलों सहित प्रदेशभर में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में स्वयं योग कर इस अभियान का नेतृत्व करेंगे।

इस दिन सुबह से ही प्रदेश के कोने-कोने में योग का माहौल रहेगा। समाज के सभी वर्गों—मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, पंचायत प्रतिनिधि, पार्षद, स्वयंसेवी संगठन व नागरिकों—को इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

धर्म से नहीं, आत्मा और शरीर से जुड़ा है योग: शासन का स्पष्ट संदेश

राज्य शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि योग किसी धर्म या पंथ से नहीं जुड़ा है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने की एक वैज्ञानिक और प्राचीन भारतीय पद्धति है। योग दिवस में सहभागिता पूरी तरह स्वैच्छिक होगी।

हर आयोजन स्थल पर प्रशिक्षक रहेंगे तैनात

योग कार्यक्रमों को प्रभावशाली और अनुशासित रूप देने के लिए केंद्रीय आयुष मंत्रालय की वेबसाइट पर पंजीयन अनिवार्य किया गया है। आयोजन स्थलों पर प्रशिक्षित योग शिक्षक मौजूद रहेंगे, जिनके निर्देशानुसार प्रतिभागी योगाभ्यास करेंगे। खराब मौसम की स्थिति में कार्यक्रम इनडोर स्थानों पर स्थानांतरित किए जाएंगे।

पर्यटन स्थलों पर भी होगा विशेष योग आयोजन

मध्यप्रदेश सरकार ने योग को पर्यटन स्थलों से भी जोड़ने का निर्णय लिया है। इनमें शामिल हैं:

  • अमरकंटक मंदिर (अनूपपुर)

  • भीमबैठका गुफाएं व सांची स्तूप (रायसेन)

  • कमलापति पैलेस (भोपाल)

  • बांधवगढ़ (उमरिया)

  • ग्वालियर किला, खजुराहो मंदिर समूह, ओरछा धाम, मांडू जहाज महल और महेश्वर

इन ऐतिहासिक स्थलों पर योगाभ्यास को सांस्कृतिक विरासत और स्वस्थ जीवनशैली का समागम माना जा रहा है।

कार्यक्रम का टाइम टेबल तय

  • 6:00–6:30 AM: जनप्रतिनिधियों का उद्बोधन

  • 6:30–6:40 AM: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सीधा संबोधन (भोपाल से)

  • 6:40–7:00 AM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन (विशाखापट्टनम से सीधा प्रसारण)

  • 7:00–7:45 AM: सामूहिक योगाभ्यास

योग दिवस को लेकर उत्साह चरम पर

प्रदेशभर में योग दिवस की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। विभिन्न जिलों में पूर्वाभ्यास और जनजागरूकता अभियान जारी हैं। स्कूलों, महाविद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में जागरूकता सत्रों का आयोजन किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग योग से जुड़ सकें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jun 2025 By दैनिक जागरण

21 जून को मध्यप्रदेश में योग का महाआयोजन: गांव से शहर तक गूंजेगा योग का संदेश, CM मोहन यादव भोपाल में करेंगे नेतृत्व

Bhopal, MP

इस दिन सुबह से ही प्रदेश के कोने-कोने में योग का माहौल रहेगा। समाज के सभी वर्गों—मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, पंचायत प्रतिनिधि, पार्षद, स्वयंसेवी संगठन व नागरिकों—को इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

धर्म से नहीं, आत्मा और शरीर से जुड़ा है योग: शासन का स्पष्ट संदेश

राज्य शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि योग किसी धर्म या पंथ से नहीं जुड़ा है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने की एक वैज्ञानिक और प्राचीन भारतीय पद्धति है। योग दिवस में सहभागिता पूरी तरह स्वैच्छिक होगी।

हर आयोजन स्थल पर प्रशिक्षक रहेंगे तैनात

योग कार्यक्रमों को प्रभावशाली और अनुशासित रूप देने के लिए केंद्रीय आयुष मंत्रालय की वेबसाइट पर पंजीयन अनिवार्य किया गया है। आयोजन स्थलों पर प्रशिक्षित योग शिक्षक मौजूद रहेंगे, जिनके निर्देशानुसार प्रतिभागी योगाभ्यास करेंगे। खराब मौसम की स्थिति में कार्यक्रम इनडोर स्थानों पर स्थानांतरित किए जाएंगे।

पर्यटन स्थलों पर भी होगा विशेष योग आयोजन

मध्यप्रदेश सरकार ने योग को पर्यटन स्थलों से भी जोड़ने का निर्णय लिया है। इनमें शामिल हैं:

  • अमरकंटक मंदिर (अनूपपुर)

  • भीमबैठका गुफाएं व सांची स्तूप (रायसेन)

  • कमलापति पैलेस (भोपाल)

  • बांधवगढ़ (उमरिया)

  • ग्वालियर किला, खजुराहो मंदिर समूह, ओरछा धाम, मांडू जहाज महल और महेश्वर

इन ऐतिहासिक स्थलों पर योगाभ्यास को सांस्कृतिक विरासत और स्वस्थ जीवनशैली का समागम माना जा रहा है।

कार्यक्रम का टाइम टेबल तय

  • 6:00–6:30 AM: जनप्रतिनिधियों का उद्बोधन

  • 6:30–6:40 AM: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सीधा संबोधन (भोपाल से)

  • 6:40–7:00 AM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन (विशाखापट्टनम से सीधा प्रसारण)

  • 7:00–7:45 AM: सामूहिक योगाभ्यास

योग दिवस को लेकर उत्साह चरम पर

प्रदेशभर में योग दिवस की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। विभिन्न जिलों में पूर्वाभ्यास और जनजागरूकता अभियान जारी हैं। स्कूलों, महाविद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में जागरूकता सत्रों का आयोजन किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग योग से जुड़ सकें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/on-june-21-yoga-in-madhya-pradesh-will-resonate-the/article-23971

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.