- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- 7 जून : मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें एक नजर में
7 जून : मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें एक नजर में
BHOPAL, MP
जबलपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री आज जबलपुर के कुंडम छपरा पहुंचेंगे, जहां वे नवनिर्मित आईटीआई भवन का लोकार्पण करेंगे। सीएम डुमना एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर द्वारा कुंडम पहुंचेंगे, फिर वहां से सीहोर के लिए रवाना होंगे।
सीहोर में 113 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
सीएम डॉ. मोहन यादव सीहोर में 2101 लाख का सीवरेज प्रोजेक्ट, 350 लाख का मल्टीपरपज स्विमिंग पूल व जिम, और 3112 लाख की लागत से 83 नए पंचायत भवनों का लोकार्पण करेंगे। हितग्राहियों को योजनाओं के स्वीकृति-पत्र भी वितरित होंगे।
मई-जून के मौसम ने तोड़े कई रिकॉर्ड
इस साल मध्यप्रदेश में गर्मी के मौसम ने बदला रुख—लगातार 43 दिन से हो रही बारिश, जिससे तापमान 43 डिग्री को नहीं छू सका।
-
इंदौर में मई में 139 साल का रिकॉर्ड टूटा – दर्ज हुई 116.2 मिमी बारिश।
-
नौगांव, खजुराहो, टीकमगढ़, ग्वालियर, दमोह जैसे इलाकों में भी तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा।
-
अप्रैल में जहां तापमान 45°C तक गया था, वहीं मई में अप्रत्याशित ठंडक बनी रही।
आज भी मध्यप्रदेश में बारिश के आसार
इंदौर, भोपाल, उज्जैन, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, देवास, खंडवा, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी समेत कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
अगले 24 घंटे भी मौसम रहेगा अस्थिर।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए