महाशिवरात्रि पर बदली रहेगी महाकाल की दर्शन व्यवस्था, जानें से पहले समझें प्रशासन का प्लान

Ujjain, MP

वर्ष 2024 में ही लगभग 6 करोड़ श्रद्धालु उज्जैन आए थे। किसी संख्या को ध्यान में रखते हुए महाशिवरात्रि श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति अभी से तैयारी में जुट चुकी है। मंदिर के किस भाग में प्रसादी के काउंटर लगाए जाएंगे, कहां से सामान्य प्रोटोकॉल और दिव्यांग श्रद्धालुओं का प्रवेश होगा, किस गेट से यह श्रद्धालु मंदिर से बाहर निकाल पाएंगे, ज्यादा भीड़ होने पर क्या प्लान रहेगा और श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के पहले अपने वाहन कहां पर पार्क करना होंगे, इसको लेकर तैयारियों का दौर मंदिर में जारी है।

देशभर में भले ही महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाई जाएगी, लेकिन महाकालेश्वर मंदिर में 17 फरवरी से महाशिवरात्रि महोत्सव की भव्य शुरूआत होगी और यह आयोजन पूरे 10 दिन तक चलेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और इन्हें सुविधाएं देने के लिए महाकालेश्वर मंदिर समिति ने दर्शन व्यवस्था को और सरल-सुविधाजनक बनाने की रणनीति बनाई है। मंदिर समिति का कहना है कि भक्तों को आसानी से भगवान महाकाल के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो सके, इसकी तैयारियां की जा रही हैं।
The arrangement for Mahakal's darshan will be changed on Mahashivratri

भगवान महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले सामान्य श्रद्धालु चारधाम मंदिर के सामने से कतार में लगने के बाद शक्ति पथ के रास्ते श्री महाकाल लोक, मानसरोवर फैसिलिटी सेंटर, महाकाल टनल-1 से गणेश मंडपम में पहुंचकर दर्शन करेंगे। इसके बाद आपातकालीन निर्गम द्वार से बाहर की ओर बड़ा गणेश मंदिर के समीप हरसिद्धि मंदिर तिराहा से पुन: चारधाम मंदिर पर पहुंचकर गंतव्य को रवाना होंगे।

श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर फैसेलिटी सेंटर 1 से मंदिर परिसर निर्गम रैम्प, गणेश मंडपम एवं नवीन टनल दोनों ओर से दर्शन व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद भी यदि श्रद्धालुओं की तादाद बढ़ती तो श्रद्धालुओं को फैसेलिटी सेंटर 1 से सीधे कार्तिकेय मंडपम में प्रवेश करवाया जाएगा और दर्शन के बाद गेट नंबर 10 या निर्माल्य द्वार के रास्ते बाहर निकाला जाएगा।

दर्शनार्थियों के लिए यह रहेगी दर्शन व्यवस्था

प्रोटोकॉल के लिए- प्रोटोकॉल के तहत आने वाले दर्शनार्थी हरिफाटक ओवरब्रिज से होकर बेगमबाग के रास्ते नीलकंठ द्वार से मंदिर में प्रवेश करेंगे। वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं को अवंतिका द्वार से प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए व्हील चेयर की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

वीआईपी दर्शनार्थियों के लिए- प्रोटोकाल के तहत आने वाले वीआईपी तथा वीवीआईपी दर्शनार्थियों को बेगमबाग के रास्ते नीलकंठ द्वार से मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। महाशिवरात्रि पर प्रोटोकाल दर्शन के लिए 250 रुपये का निर्धारित शुल्क चुकाना होगा।

वृद्ध व दिव्यांगों के लिए- महाशिवरात्रि पर वृद्ध व दिव्यांग दर्शनार्थियों को मंदिर के प्रशासनिक भवन के सामने अवंतिका द्वार से मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा।

सामान्य दर्शनार्थियों के लिए- महाशिवरात्रि पर 26 फरवरी को सामान्य दर्शनार्थियों को कर्कराज पार्किंग से भील धर्मशाला गंगा गार्डन, चारधाम मंदिर, शक्तिपथ के रास्ते महाकाल महालोक के मानसरोवर फैसिलिटी सेंटर से टनल के रास्ते गणेश व कार्तिकेय मंडपम से भगवान महाकाल के दर्शन कराए जाएंगे।

सभी द्वार पर लगाए जाएंगे संकेतक
महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन ने इस बार दो प्रमुख बदलाव किए हैं। सभी प्रवेश द्वारों जैसे त्रिवेणी संग्रहालय, नीलकंठ द्वार और अवंतिका द्वार पर संकेतक लगाए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को सटीक मार्गदर्शन मिल सके। इसके अलावा टनल (सुरंग मार्ग) का पूर्ण क्षमता से उपयोग किया जाएगा, जिससे दर्शन प्रक्रिया में गति आएगी।

The arrangement for Mahakal's darshan will be changed on Mahashivratriये रहेगा रूट 

चौपहिया वाहनों के लिए रहेगी यह व्यवस्था
जो वाहन कर्कराज, कलोता समाज पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे। वहीं लालपुल टी से बाय-पास होकर इंदौर, भोपाल, देवास की ओर जाएंगे। इसी प्रकार जो वाहन हरिफाटक चौराहा के पास इम्पीरियल होटल के पीछे एवं मन्नत गार्डन की पार्किंग में पार्क होंगे, वह वाकणकर ब्रिज होते हुए दाउदखेड़ी की तरफ से बाय-पास होते हुए बाहर जाएंगे। हरिफाटक ब्रिज के नीचे पार्किंग में पार्क होने वाले वाहन नीलगंगा चौराहा से शास्त्री नगर, सिंधी कॉलोनी होते हुए नानाखेड़ा चौराहा से इंदौर, भोपाल, देवास की तरफ जा सकेंगे।

दोपहिया वाहन चालकों के लिए प्लान

1- इंदौर, देवास, मक्सी रोड से आने वाले समस्त दो-पहिया वाहन कलोता समाज पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे।

2-  बडनगर, आगर एवं नागदा की ओर से आने वाले समस्त दो-पहिया वाहनों को शंकराचार्य चौराहा पर गुरुद्वारा (प्रस्तावित अस्पताल) की भूमि में पार्क कराया जाएगा।

यह रहेगा भारी वाहनों का डायवर्जन प्लान

1- इंदौर से नागदा, आगर एवं मक्सी की ओर जाने वाले भारी वाहनों को तपोभूमि से देवास बाय-पास होकर मारुति शोरूम, सैफी पेट्रोल पंप से श्री सिंथेटेक्सि होते हुए नागदा, आगर एवं मक्सी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

2- मक्सी से देवास एवं इंदौर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को श्री सिंथेटेक्सि से सैफी, मारुति शोरूम से देवास रोड एवं नरवर बाईपास से तपोभूमि होकर इंदौर के लिए भेजा जाएगा।

3- बडनगर, नागदा एवं आगर की ओर से आने वाले भारी वाहन मोहनपुरा ब्रिज, माता साडू की बावड़ी, चौपाल सागर होते हुए देवास रोड एवं इंदौर रोड तरफ जा सकेंगे।

सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी नजर
सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए मंदिर परिक्षेत्र एवं दर्शन मार्ग सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा। कंट्रोल रूम में सीसीटीवी सर्विलेंस एवं एलईडी के माध्यम से सतत निरीक्षण किया जाएगा ताकि सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक ना हो।

महाकाल लोक और हरसिद्धि मंदिर तिराहे पर होगा प्रसाद वितरण केंद्र
महाकाल लोक और हरसिद्धि मंदिर तिराहे पर प्रसाद वितरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। नीलकंठ द्वार पर आपातकालीन एंबुलेंस तैनात रहेंगी। इसके साथ ही भील समाज धर्मशाला, कलोता समाज धर्मशाला, हरिफाटक ब्रिज के नीचे हाट बाजार और मेघदूत पार्किंग स्थल पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को बस के माध्यम से मंदिर तक पहुंचाया जाएगा। दर्शन मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर अस्थायी पूछताछ केंद्र स्थापित किए जाएंगे। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के माध्यम से निरीक्षण किया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Feb 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/on-mahashivaratri-it-will-be-changed-before-knowing-the-philosophy/article-10332

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.