मकर संक्रांति पर भोजपाल पतंग महोत्सव बना उत्सव का केंद्र, जम्बूरी मैदान में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने उड़ाई पतंग

भोपाल, (म.प्र.)

On

भोपाल में पहली बार हुए भोजपाल पतंग महोत्सव में नि:शुल्क पतंग वितरण, तिल-गुड़ के लड्डू और खिचड़ी से बढ़ी पर्व की मिठास

मकर संक्रांति के अवसर पर भोपाल में पहली बार आयोजित भोजपाल पतंग महोत्सव ने शहरवासियों को पारंपरिक उत्सव का यादगार अनुभव दिया। बुधवार को भेल स्थित जम्बूरी मैदान में हुए इस आयोजन में 10 हजार से अधिक लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ शामिल हुए। रंग-बिरंगी पतंगों से आसमान सजा रहा और तिल-गुड़ के लड्डू व खिचड़ी ने पर्व की मिठास को और बढ़ा दिया।

यह आयोजन भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य शहर की सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजना और सामूहिक उत्सव की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। सुबह 10 बजे शुरू हुआ पतंग महोत्सव शाम 5 बजे तक चला। इस दौरान बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने समान उत्साह के साथ पतंगबाजी का आनंद लिया।

आयोजन में समिति की ओर से करीब 2,000 पतंगें और माझा नि:शुल्क वितरित किया गया, ताकि हर आयु वर्ग के लोग बिना किसी बाधा के पर्व में शामिल हो सकें। इसके साथ ही महाप्रसादी के रूप में दो क्विंटल तिल-गुड़ के लड्डू और लगभग 10 हजार लोगों के लिए खिचड़ी की व्यवस्था की गई थी, जिसका लोगों ने बड़े उत्साह से स्वाद लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद आलोक शर्मा और विशिष्ट अतिथि भोपाल भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति की उपस्थिति में हुआ। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम सहित अन्य पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन कर महोत्सव की शुरुआत की। इसके बाद अतिथियों ने स्वयं लोगों को पतंग और माझा वितरित कर उत्साह बढ़ाया।

सुरक्षा को लेकर इस बार आयोजन में विशेष सतर्कता बरती गई। चाइनीज मांझे के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया था। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने स्पष्ट किया कि केवल सूती और सुरक्षित धागे की अनुमति दी गई, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। नियमों के पालन के लिए मौके पर समिति के सदस्य और पुलिस टीम तैनात रही।

आयोजन समिति के सदस्यों के अनुसार, यह महोत्सव केवल पतंग उड़ाने तक सीमित नहीं था, बल्कि इसका उद्देश्य पारिवारिक मेल-जोल, सामाजिक सौहार्द और पारंपरिक पर्वों की सामूहिक खुशी को साझा करना था। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने यह संकेत दिया कि शहरवासियों ने इस पहल को खुले दिल से स्वीकार किया है।

समिति ने भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की बात कही है, ताकि भोपाल की पहचान परंपरा, उत्सव और सामाजिक सहभागिता के रूप में और मजबूत हो सके।

------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/on-makar-sankranti-bhojpal-kite-festival-became-the-center-of/article-43127

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.