10 मार्च को विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस, सदन में गूंजेगा प्रहलाद पटेल का बयान

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश के पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान के विरोध में कांग्रेस विधानसभा सत्र के पहले दिन 10 मार्च को सदन का घेराव करेगी.

मध्य प्रदेश विधानसभा में भी पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान की गूंज सुनाई देगी. प्रहलाद पटेल के बयान के विरोध में कांग्रेस विधानसभा सत्र के पहले दिन 10 मार्च को सदन का घेराव करेगी. पार्टी की तरफ से किसान कांग्रेस के अलावा महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और दूसरे सभी प्रकोष्ठों को मंत्रियों का घेराव करने की अलग से जिम्मेदारी सौंपी गई है. विधानसभा घेराव के लिए प्रदेश भर से किसानों को बुलाने की तैयारी की जा रही है.

भोपाल में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

मंत्री प्रहलाद पटेल ने आवेदन लेकर आने वालों को भिखारी कहा था. हालांकि बयान को लेकर उठे विवाद के बावजूद मंत्री अपने बयान पर कायम हैं. कांग्रेस इस बयान को लेकर प्रदेश सरकार को घेरने में जुटी है. 10 मार्च से शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र में कांग्रेस इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाने की तैयारी कर रही है. उधर सदन के बाहर कांग्रेस 8 मार्च को भोपाल में प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन करने जा रही है.

इसमें कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से लेकर तमाम पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. कांग्रेस मंत्री के इस्तीफे को लेकर मांगपत्र भी सौंपेगी. उधर प्रदेश स्तर के अलावा जिला स्तर पर भी कांग्रेस धरना प्रदर्शन करेगी और कलेक्टर को ज्ञापन देगी. कांग्रेस प्रदेश कार्यालय ने सभी जिला इकाईयों को धरना प्रदर्शन के बाद फोटो सहित रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं.

मंत्रियों को ज्ञापन सौंपेगी कांग्रेस

उधर 11 मार्च से 15 मार्च के बीच महिला कांग्रेस, महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री को मांगपत्र देकर महिलाओं से जुड़ी मांगों को रखेगी. इसी तरह किसान कांग्रेस कृषि मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे। युवा कांग्रेस युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर युवा कल्याण मंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Mar 2025 By दैनिक जागरण

10 मार्च को विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस, सदन में गूंजेगा प्रहलाद पटेल का बयान

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश विधानसभा में भी पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान की गूंज सुनाई देगी. प्रहलाद पटेल के बयान के विरोध में कांग्रेस विधानसभा सत्र के पहले दिन 10 मार्च को सदन का घेराव करेगी. पार्टी की तरफ से किसान कांग्रेस के अलावा महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और दूसरे सभी प्रकोष्ठों को मंत्रियों का घेराव करने की अलग से जिम्मेदारी सौंपी गई है. विधानसभा घेराव के लिए प्रदेश भर से किसानों को बुलाने की तैयारी की जा रही है.

भोपाल में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

मंत्री प्रहलाद पटेल ने आवेदन लेकर आने वालों को भिखारी कहा था. हालांकि बयान को लेकर उठे विवाद के बावजूद मंत्री अपने बयान पर कायम हैं. कांग्रेस इस बयान को लेकर प्रदेश सरकार को घेरने में जुटी है. 10 मार्च से शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र में कांग्रेस इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाने की तैयारी कर रही है. उधर सदन के बाहर कांग्रेस 8 मार्च को भोपाल में प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन करने जा रही है.

इसमें कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से लेकर तमाम पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. कांग्रेस मंत्री के इस्तीफे को लेकर मांगपत्र भी सौंपेगी. उधर प्रदेश स्तर के अलावा जिला स्तर पर भी कांग्रेस धरना प्रदर्शन करेगी और कलेक्टर को ज्ञापन देगी. कांग्रेस प्रदेश कार्यालय ने सभी जिला इकाईयों को धरना प्रदर्शन के बाद फोटो सहित रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं.

मंत्रियों को ज्ञापन सौंपेगी कांग्रेस

उधर 11 मार्च से 15 मार्च के बीच महिला कांग्रेस, महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री को मांगपत्र देकर महिलाओं से जुड़ी मांगों को रखेगी. इसी तरह किसान कांग्रेस कृषि मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे। युवा कांग्रेस युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर युवा कल्याण मंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/on-march-10-congress-will-siege-the-assembly-prahlad-patels/article-13069

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.