- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- नाग पंचमी पर बाबा बैजनाथ का नागचंद्रेश्वर रूप में विशेष श्रृंगार, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
नाग पंचमी पर बाबा बैजनाथ का नागचंद्रेश्वर रूप में विशेष श्रृंगार, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
Agar Malwa, MP
नाग पंचमी के पावन पर्व पर आगर मालवा जिले के शिवालयों और नाग मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। विशेष रूप से बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर में मंगलवार को भगवान शिव का श्रृंगार नागचंद्रेश्वर स्वरूप में किया गया, जिसे देखने हजारों श्रद्धालु दूर-दूर से मंदिर पहुंचे।
श्रावण मास की परंपरा अनुसार भक्त प्रतिदिन महादेव के विभिन्न स्वरूपों का श्रृंगार कर रहे हैं, लेकिन नाग पंचमी पर नागों के प्रतीक के रूप में सजाया गया यह दिव्य रूप भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। सुबह से ही मंदिर में पूजन-अभिषेक का क्रम प्रारंभ हुआ और दोपहर तक विशेष अनुष्ठान के बाद मंदिर का गर्भगृह आम दर्शनार्थियों के लिए बंद कर दिया गया। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की लंबी कतार मंदिर परिसर के बाहर लगी रही।
बाबा बैजनाथ मंदिर मार्ग पर स्थित इच्छाधारी नाग-नागिन मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। लोग दूध, हार-फूल और प्रसाद के साथ नागदेवता की आराधना करने पहुंचे। यहां हवन, विशेष पूजन और धार्मिक विधियों के साथ पर्व की गरिमा बढ़ाई गई।
नगर के अन्य हिस्सों में स्थित नाग मंदिरों जैसे राजीव गांधी कॉलोनी, मालीखेड़ी रोड, रानीसती मार्ग और अचलेश्वर महादेव परिसर के शेषनाग मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। कई स्थानों पर भंडारे और छप्पन भोग का आयोजन भी श्रद्धालुओं द्वारा किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिभाव से ओतप्रोत हो उठा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए