- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर इंदौर में ‘रन फॉर यूनिटी’: मंत्री सिलावट बोले – यह दौड़ राष्ट्रभक्ति औ...
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर इंदौर में ‘रन फॉर यूनिटी’: मंत्री सिलावट बोले – यह दौड़ राष्ट्रभक्ति और एकता का प्रतीक है
Indore, MP
देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को इंदौर में एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री तुलसी सिलावट ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। उनके साथ भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक मधु वर्मा और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई यह दौड़ जीपीओ, संयोगितागंज, छावनी चौराहा, अर्जुन प्याऊ, मधुमिलन चौराहा और छत्रपति शिवाजी प्रतिमा होते हुए पुनः नेहरू स्टेडियम पर समाप्त हुई। इसमें सैकड़ों स्कूल-कॉलेज के छात्र, एनजीओ प्रतिनिधि, खेल संगठन, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तथा आम नागरिक शामिल हुए।
मंत्री तुलसी सिलावट ने इस अवसर पर कहा कि “रन फॉर यूनिटी केवल दौड़ नहीं, यह देश की अखंडता, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है।” उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी अब केवल नाम मात्र की रह गई है, जबकि भाजपा कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर देश की एकता के लिए काम कर रहे हैं।
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि यह आयोजन देश की आंतरिक सुरक्षा और एकता को समर्पित है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना जगाते हैं।
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि “देश की अखंडता के लिए हम सब अपने प्राण तक न्यौछावर करने को तैयार हैं।”
इस दौरान मंत्री सिलावट, पुलिस कमिश्नर सिंह, भाजपा पदाधिकारियों और सैकड़ों प्रतिभागियों ने मिलकर सरदार पटेल के आदर्शों को नमन किया।
कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और जोश का माहौल रहा। ‘भारत माता की जय’ और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के नारों से शहर गूंज उठा।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए