BSF के 60वें स्थापना दिवस पर खास अंदाज में जश्न, लगाए गए 1000 पौधे, पीएम मोदी ने दी बधाई

Indore, MP

इंदौर में सीमा सुरक्षा बल का 60वां स्थापना दिवस मनाया गया. बीएसएफ कैंपस में हुआ विशेष आयोजन.

बीएसएफ का 60 वां स्थापना दिवस इंदौर में बेहद खास अंदाज में मनाया गया. रविवार को यहां बीएसएफ कैंपस में जवानों ने 1000 पौधे रोपते हुए इस दिन को सेलिब्रेट किया. इस कार्यक्रम में बीएसएफ के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थिति रहे, जिन्होंने पौधारोपण करने के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बारे में कई अहम जानकारियां दी. साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ की स्थापना 1 दिसबंर 1965 को हुई थी, तब से प्रत्येक वर्ष 1 दिसंबर को बीएसएफ का स्थापना दिवस मनाया जाता है.

बीएसएफ पर्यावरण सुरक्षा में बढ़चढ़ ले रहा भाग

पर्यावरण सुरक्षा के संकल्प को पूर्ण करते हुए भास्कर सिंह रावत महानिरीक्षक की अध्यक्षता में रेवती रेंज में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया. इस दौरान केन्द्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय के कार्मिकों ने 1000 से अधिक पौधे लगाए. इस कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता पखवाड़ा के उपलक्ष्य में स्वच्छता शपथ के साथ हुई. इस पौधारोपण में नए पौधे लगाने के साथ जुलाई महीने में रेवती रेंज क्षेत्र में लगाए गए पौधों के रखरखाव का कार्य बीएसएफ के कार्मिकों द्वारा बढ़चढ़ कर किया जा रहा है.

bsf 1000 tree Plantation in indore
बीएसएफ के जवानों ने किया पौधारोपण 

पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी बधाई

बीएसएफ का 60वां स्थापना दिवस देश भर में बड़े पैमाने पर मनाया. इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित देश के तमाम बड़े नेताओं ने रविवार को सोशल साइट एक्स पर पोस्ट लिखकर बीएसएफ के जवानों को शुभकामनाएं दी.

BSF Celebrated Foundation Day
बीएसएफ के जवानों ने दोहराई शपथ 
 
कब से मनाया जा रहा बीएसएफ का स्थापना दिवस?

सीमा सुरक्षा बल का स्थापना दिवस 1 दिसंबर को मनाया जाता है, क्योंकि देश की सीमाओं की रक्षा करने और अंतरराष्ट्रीय अपराध से निपटने के लिए 1 दिसबंर 1965 में सीमा सुरक्षा बल की स्थापना 25 बटालियनों के साथ की गई थी. यह भारत सरकार के गृह मंत्रालय के आधीन कार्य करता है. बीएसएफ दुनिया की सबसे बड़ी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स है. वर्तमान में बीएसएफ की 192 बटालियन हैं, जो भारत की 6,386.36 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा करती है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Dec 2024 By दैनिक जागरण

BSF के 60वें स्थापना दिवस पर खास अंदाज में जश्न, लगाए गए 1000 पौधे, पीएम मोदी ने दी बधाई

Indore, MP

बीएसएफ का 60 वां स्थापना दिवस इंदौर में बेहद खास अंदाज में मनाया गया. रविवार को यहां बीएसएफ कैंपस में जवानों ने 1000 पौधे रोपते हुए इस दिन को सेलिब्रेट किया. इस कार्यक्रम में बीएसएफ के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थिति रहे, जिन्होंने पौधारोपण करने के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बारे में कई अहम जानकारियां दी. साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ की स्थापना 1 दिसबंर 1965 को हुई थी, तब से प्रत्येक वर्ष 1 दिसंबर को बीएसएफ का स्थापना दिवस मनाया जाता है.

बीएसएफ पर्यावरण सुरक्षा में बढ़चढ़ ले रहा भाग

पर्यावरण सुरक्षा के संकल्प को पूर्ण करते हुए भास्कर सिंह रावत महानिरीक्षक की अध्यक्षता में रेवती रेंज में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया. इस दौरान केन्द्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय के कार्मिकों ने 1000 से अधिक पौधे लगाए. इस कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता पखवाड़ा के उपलक्ष्य में स्वच्छता शपथ के साथ हुई. इस पौधारोपण में नए पौधे लगाने के साथ जुलाई महीने में रेवती रेंज क्षेत्र में लगाए गए पौधों के रखरखाव का कार्य बीएसएफ के कार्मिकों द्वारा बढ़चढ़ कर किया जा रहा है.

bsf 1000 tree Plantation in indore
बीएसएफ के जवानों ने किया पौधारोपण 

पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी बधाई

बीएसएफ का 60वां स्थापना दिवस देश भर में बड़े पैमाने पर मनाया. इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित देश के तमाम बड़े नेताओं ने रविवार को सोशल साइट एक्स पर पोस्ट लिखकर बीएसएफ के जवानों को शुभकामनाएं दी.

BSF Celebrated Foundation Day
बीएसएफ के जवानों ने दोहराई शपथ 
 
कब से मनाया जा रहा बीएसएफ का स्थापना दिवस?

सीमा सुरक्षा बल का स्थापना दिवस 1 दिसंबर को मनाया जाता है, क्योंकि देश की सीमाओं की रक्षा करने और अंतरराष्ट्रीय अपराध से निपटने के लिए 1 दिसबंर 1965 में सीमा सुरक्षा बल की स्थापना 25 बटालियनों के साथ की गई थी. यह भारत सरकार के गृह मंत्रालय के आधीन कार्य करता है. बीएसएफ दुनिया की सबसे बड़ी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स है. वर्तमान में बीएसएफ की 192 बटालियन हैं, जो भारत की 6,386.36 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा करती है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/on-the-60th-foundation-day-of-bsf-1000-saplings-were/article-4635

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.