"लोकमाता अहिल्या की जयंती पर महिला महासम्मेलन, पीएम के स्वागत में जुटेंगी 1000 महिला कार्यकर्ता"

BHOPAL, MP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत की तैयारियों की कमान इस बार महिला शक्ति संभालेगी।

राजधानी भोपाल में 31 मई को आयोजित होने जा रहे महिला महासम्मेलन की व्यवस्थाओं का दारोमदार भारतीय जनता पार्टी की 1000 महिला कार्यकर्ताओं को सौंपा जाएगा। इसी को लेकर 27 मई को प्रदेश भाजपा कार्यालय में अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें इन कार्यकर्ताओं को टोलीवार दायित्व सौंपे जाएंगे।

महिला महासम्मेलन की तैयारी जोरों पर

यह भव्य महासम्मेलन लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का आयोजन राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में किया जाएगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं महिलाओं को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में 31 मंडलों की प्रतिनिधि बैठक आयोजित हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।

टोली गठन और कमेटियों की जिम्मेदारी

बैठक में निर्णय लिया गया कि हर मंडल से 20-20 महिला कार्यकर्ताओं की टोली तैयार की जाएगी। 27 मई को शाम को होने वाली बैठक में 1000 महिला कार्यकर्ताओं को बुलाया जाएगा और उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इनमें मंच संचालन, स्वागत-सत्कार, मीडिया कवरेज, व्यवस्था नियंत्रण, अतिथि प्रबंधन जैसी अहम जिम्मेदारियां शामिल होंगी।

पीएम का स्वागत करेंगी महिलाएं

महासम्मेलन की खास बात यह होगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर स्वागत से लेकर मंचीय सत्कार तक का पूरा दायित्व महिलाओं के हाथों में होगा। बीजेपी ने तय किया है कि इस कार्यक्रम में हर प्रमुख भूमिका महिला कार्यकर्ता ही निभाएंगी।

संगठन के दिग्गज रहे मौजूद

भोपाल जिले की महिला मोर्चा की इस अहम बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री बी.डी. सबनानी, मंत्री कृष्णा गौर, भोपाल महापौर मालती राय, प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह, जिला अध्यक्ष रविंद्र यती, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना जाचक और मनोज राठौर सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

इस महासम्मेलन को पार्टी आगामी चुनावों से पहले महिला शक्ति को एकजुट करने और उनके बीच मजबूत संदेश देने के रूप में देख रही है। पीएम मोदी की उपस्थिति इस कार्यक्रम को विशेष बनाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 May 2025 By दैनिक जागरण

"लोकमाता अहिल्या की जयंती पर महिला महासम्मेलन, पीएम के स्वागत में जुटेंगी 1000 महिला कार्यकर्ता"

BHOPAL, MP

राजधानी भोपाल में 31 मई को आयोजित होने जा रहे महिला महासम्मेलन की व्यवस्थाओं का दारोमदार भारतीय जनता पार्टी की 1000 महिला कार्यकर्ताओं को सौंपा जाएगा। इसी को लेकर 27 मई को प्रदेश भाजपा कार्यालय में अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें इन कार्यकर्ताओं को टोलीवार दायित्व सौंपे जाएंगे।

महिला महासम्मेलन की तैयारी जोरों पर

यह भव्य महासम्मेलन लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का आयोजन राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में किया जाएगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं महिलाओं को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में 31 मंडलों की प्रतिनिधि बैठक आयोजित हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।

टोली गठन और कमेटियों की जिम्मेदारी

बैठक में निर्णय लिया गया कि हर मंडल से 20-20 महिला कार्यकर्ताओं की टोली तैयार की जाएगी। 27 मई को शाम को होने वाली बैठक में 1000 महिला कार्यकर्ताओं को बुलाया जाएगा और उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इनमें मंच संचालन, स्वागत-सत्कार, मीडिया कवरेज, व्यवस्था नियंत्रण, अतिथि प्रबंधन जैसी अहम जिम्मेदारियां शामिल होंगी।

पीएम का स्वागत करेंगी महिलाएं

महासम्मेलन की खास बात यह होगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर स्वागत से लेकर मंचीय सत्कार तक का पूरा दायित्व महिलाओं के हाथों में होगा। बीजेपी ने तय किया है कि इस कार्यक्रम में हर प्रमुख भूमिका महिला कार्यकर्ता ही निभाएंगी।

संगठन के दिग्गज रहे मौजूद

भोपाल जिले की महिला मोर्चा की इस अहम बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री बी.डी. सबनानी, मंत्री कृष्णा गौर, भोपाल महापौर मालती राय, प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह, जिला अध्यक्ष रविंद्र यती, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना जाचक और मनोज राठौर सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

इस महासम्मेलन को पार्टी आगामी चुनावों से पहले महिला शक्ति को एकजुट करने और उनके बीच मजबूत संदेश देने के रूप में देख रही है। पीएम मोदी की उपस्थिति इस कार्यक्रम को विशेष बनाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/on-the-birth-anniversary-of-3-lokmata-ahilya-1000-women/article-22106

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.