- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- प्रणब मुखर्जी के स्मारक निर्माण पर सिंधिया ने गांधी परिवार पर किया कटाक्ष, कहा- देश के रत्न केवल एक
प्रणब मुखर्जी के स्मारक निर्माण पर सिंधिया ने गांधी परिवार पर किया कटाक्ष, कहा- देश के रत्न केवल एक फैमली में नहीं...
Gwalior, MP
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्मारक बनने के मामले में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक ओर गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कटाक्ष किए हैं, तो दूसरी तरफ, पीएम मोदी का इस निर्णय के लिए धन्यवाद किया है.
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्मृति में दिल्ली में प्रेरणास्थल बनाये जाने के बहाने सोनिया गांधी और कांग्रेस पर इशारों ही इशारों में निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रणब दा का स्मृति स्थल बनाए जाने के निर्णय के लिए वे पीएम मोदीको धन्यवाद करता हूं. सिंधिया ने दिग्विजय सिंह के बयान पर भी पलटवार किया.
गांधी परिवार पर साधा निशाना
सिंधिया ने कहा कि ऐसी महान हस्तियों ने, जिन्होंने इस देश की सेवा की है, उसे जीवन दिया हो, उनका संपूर्ण सम्मान किया जाना चाहिए. सिंधिया ने गांधी परिवार को इस बहाने निशाने पर लेते हुए कहा कि इस देश में कई रत्न है, केवल एक परिवार नहीं है.
परिवहन विभाग के सौरभ शर्मा के घर पड़े छापे के बाद दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके करीबी नेताओं पर निशान साधा था.
दिग्विजय मुझे कब टारगेट नहीं करते-सिंधिया
परिवहन विभाग में हुए घोटाले पर उनका जबरन नाम घसीटे जाने पर दिग्विजय सिंह को सिंधिया ने जवाब देते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह मुझे कब टारगेट नहीं करते? उन्होंने कहा, 'दिग्विजय सिंह की जिंदगी चली गई है मुझे और मेरे पूज्य पिताजी को टारगेट करते-करते... लेकिन, मैंने कभी राजा साहब को टारगेट नहीं किया. आज भी मिलता हूं तो मैं प्रणाम करता हूं.'
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए