- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- कर्मचारी की मौत पर बवाल: परिजनों सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम, जानें कैसे काल के गाल में समाई जिंदग...
कर्मचारी की मौत पर बवाल: परिजनों सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम, जानें कैसे काल के गाल में समाई जिंदगी
Dewas, MP
जिले में एक आउटसोर्स बिजली कर्मचारी की मौत पर बवाल मच गया. नाराज परिजनों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया. मुआवजे और नौकरी दिए जाने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ.
दरअसल, बिजली कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारी शुभम शनिवार शाम कलेक्टर कार्यालय के सामने विद्युत पोल पर सीढ़ी लगाकर काम कर रहा था. उसके दो अन्य साथी भी वहां मौजूद थे. शुभम काम करते हुए अचानक सीढ़ी से फिसल गया. जिसके बाद उसके साथी उसे जिला चिकित्सालय लेकर गए. जहां डॉक्टर ने उसकी जांच कर बताया कि उसका बीपी कम और शुगर लेवल अधिक है.
फिर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां देर रात उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने आवास नगर के मुख्य चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया. उनकी मांग थी कि उन्हें आर्थिक मदद और परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए. इधर, चक्काजाम की सूचना मिलते ही बीएनपी थाना पुलिस और कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे.
कंपनी के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और मृतक की पत्नी को आउटसोर्स पर नौकरी देने का लिखित आश्वासन दिया. भाजपा जिला महामंत्री पंकज वर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारी शुभम सेन की मौत हो गई थी. अधिकारी से समाज के लोगों ने चर्चा की. शुभम के परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की बात कंपनी की और ठेकेदार की ओर से 5 लाख मदद देने की बात कही गई है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए