करंट से मजदूर की मौत पर बवाल: शव रखकर चक्काजाम, परिजनों ने हत्या की जांच की मांग की

Ashoknagar, MP

अशोकनगर जिले के चंदेरी कस्बे में शुक्रवार को उस वक्त तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब करंट लगने से हुई मजदूर की मौत के विरोध में परिजनों ने दिल्ली दरवाजे चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। मृतक निक्की (22) की मौत शिवपुरी जिले के बामौर कला में काम के दौरान हो गई थी।

परिजनों का आक्रोश गुरुवार देर रात से ही जारी था। चंदेरी सिविल अस्पताल के बाहर रात 12 बजे तक परिजन धरने पर बैठे रहे। शुक्रवार सुबह होते ही वे शव लेकर दिल्ली दरवाजे पहुंचे और मुख्य चौराहे पर चक्काजाम कर दिया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चंदेरी पुलिस के साथ-साथ आसपास के थानों की टीमें भी मौके पर तैनात की गईं।

सरिया काटते समय लगा करंट, मौके पर मौत

परिजनों के अनुसार निक्की गुरुवार को काम के सिलसिले में बामौर कला गया था। दोपहर में परिजनों को सूचना मिली कि उसे करंट लग गया है और वह अस्पताल में भर्ती है। जब वे अस्पताल पहुंचे, तो उसे मृत पाया गया।

बताया गया कि वह सरिया काटते समय करंट की चपेट में आया, लेकिन परिजन इस दुर्घटना पर सवाल उठा रहे हैं कि उसे अस्पताल कौन लेकर गया और वहां छोड़कर कौन चला गया — इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। यही कारण है कि परिजन इस घटना को सिर्फ हादसा नहीं बल्कि साजिश मान रहे हैं।

एफआईआर की मांग पर अड़े परिजन

निक्की के परिजनों ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि वे हत्या की एफआईआर दर्ज किए बिना अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। उनका आरोप है कि पुलिस मामले को सामान्य दुर्घटना मानकर टाल रही है।

गुरुवार रात शव को पीएम हाउस में रखने के लिए पुलिस ने समझाइश दी थी, लेकिन शुक्रवार को मामला फिर तूल पकड़ गया। चौराहे पर ट्रैफिक पूरी तरह बाधित रहा।

थाना प्रभारी बोले- केस शिवपुरी जिले का, कार्रवाई वहीं से होगी

चंदेरी थाना प्रभारी मनीष जादौन ने बताया कि घटना का स्थल बामौर कला थाना (शिवपुरी जिला) क्षेत्र में आता है, इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट और केस डायरी शिवपुरी पुलिस को भेजी जाएगी।

परिजन जिस व्यक्ति पर संदेह जता रहे हैं, उसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। चक्काजाम को शांतिपूर्ण ढंग से हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

परिजनों ने चेताया: जब तक न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा

निक्की के परिवार का कहना है कि उन्हें इस घटना में गहरी साजिश की आशंका है और जब तक जिम्मेदार लोगों पर कानूनी कार्रवाई नहीं होती, वे अपना आंदोलन नहीं रोकेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Aug 2025 By दैनिक जागरण

करंट से मजदूर की मौत पर बवाल: शव रखकर चक्काजाम, परिजनों ने हत्या की जांच की मांग की

Ashoknagar, MP

परिजनों का आक्रोश गुरुवार देर रात से ही जारी था। चंदेरी सिविल अस्पताल के बाहर रात 12 बजे तक परिजन धरने पर बैठे रहे। शुक्रवार सुबह होते ही वे शव लेकर दिल्ली दरवाजे पहुंचे और मुख्य चौराहे पर चक्काजाम कर दिया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चंदेरी पुलिस के साथ-साथ आसपास के थानों की टीमें भी मौके पर तैनात की गईं।

सरिया काटते समय लगा करंट, मौके पर मौत

परिजनों के अनुसार निक्की गुरुवार को काम के सिलसिले में बामौर कला गया था। दोपहर में परिजनों को सूचना मिली कि उसे करंट लग गया है और वह अस्पताल में भर्ती है। जब वे अस्पताल पहुंचे, तो उसे मृत पाया गया।

बताया गया कि वह सरिया काटते समय करंट की चपेट में आया, लेकिन परिजन इस दुर्घटना पर सवाल उठा रहे हैं कि उसे अस्पताल कौन लेकर गया और वहां छोड़कर कौन चला गया — इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। यही कारण है कि परिजन इस घटना को सिर्फ हादसा नहीं बल्कि साजिश मान रहे हैं।

एफआईआर की मांग पर अड़े परिजन

निक्की के परिजनों ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि वे हत्या की एफआईआर दर्ज किए बिना अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। उनका आरोप है कि पुलिस मामले को सामान्य दुर्घटना मानकर टाल रही है।

गुरुवार रात शव को पीएम हाउस में रखने के लिए पुलिस ने समझाइश दी थी, लेकिन शुक्रवार को मामला फिर तूल पकड़ गया। चौराहे पर ट्रैफिक पूरी तरह बाधित रहा।

थाना प्रभारी बोले- केस शिवपुरी जिले का, कार्रवाई वहीं से होगी

चंदेरी थाना प्रभारी मनीष जादौन ने बताया कि घटना का स्थल बामौर कला थाना (शिवपुरी जिला) क्षेत्र में आता है, इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट और केस डायरी शिवपुरी पुलिस को भेजी जाएगी।

परिजन जिस व्यक्ति पर संदेह जता रहे हैं, उसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। चक्काजाम को शांतिपूर्ण ढंग से हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

परिजनों ने चेताया: जब तक न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा

निक्की के परिवार का कहना है कि उन्हें इस घटना में गहरी साजिश की आशंका है और जब तक जिम्मेदार लोगों पर कानूनी कार्रवाई नहीं होती, वे अपना आंदोलन नहीं रोकेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/on-the-death-of-the-laborer-due-to-current-the/article-30157

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.