- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- पचमढ़ी प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे, बीजेपी विधायकों-सांसदों को दिया...
पचमढ़ी प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे, बीजेपी विधायकों-सांसदों को दिया गया अनुशासन और सेवा का पाठ
Pachmarhi, MP
मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में जारी भाजपा विधायकों और सांसदों के प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को अंतिम दिन। समापन समारोह में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। इससे पहले सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने योग अभ्यास में भाग लिया और शीर्षासन, मयूरासन जैसे कठिन योगासनों का प्रदर्शन कर सबका ध्यान आकर्षित किया।
मुख्यमंत्री ने कुछ विधायकों को चुनौती देते हुए कहा, “मेरा हाथ झुकाकर दिखाओ।” चार से अधिक विधायक मिलकर भी उनका हाथ नहीं झुका सके। यह दृश्य प्रशिक्षण परिसर में चर्चा का विषय बन गया।
14 जून से शुरू हुआ था शिविर
यह प्रशिक्षण वर्ग 14 जून को पचमढ़ी स्थित होटल ग्लेन व्यू में शुरू हुआ था। उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था। पहले दिन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भूपेंद्र यादव ने विभिन्न विषयों पर विचार रखे थे।
वरिष्ठ नेताओं ने दिए व्यवहार और संगठन के टिप्स
दूसरे दिन सत्रों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं—सीआर पाटिल, विनोद तावड़े, वीडी शर्मा, शिवप्रकाश और हितानंद शर्मा सहित अन्य प्रमुख वक्ताओं ने हिस्सा लिया। सभी ने पार्टी कार्यपद्धति, सामाजिक संवाद, जनसम्पर्क, कार्यालय संचालन और मोबाइल शिष्टाचार पर बल दिया।
सांप की मौजूदगी से मची हलचल
शिविर के दौरान रविवार को परिसर में एक सांप निकल आया, जिससे थोड़ी देर के लिए हड़कंप मच गया। हालांकि, उसे तुरंत सुरक्षित रूप से पकड़ लिया गया और किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।
सामाजिक विस्तार पर विशेष चर्चा
मुख्यमंत्री और संगठन मंत्रियों ने एससी-एसटी प्रभाव वाले क्षेत्रों में कार्य विस्तार, सामाजिक समावेश और समर्पित जनसेवा के मॉडल पर चर्चा की। सांसदों और विधायकों को स्थानीय जरूरतों के अनुरूप रणनीति अपनाने की सलाह दी गई।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए