- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- जापान दौरे के आखिरी दिन सीएम यादव ने किया बुलेट ट्रेन का सफर, कहा-अद्भुत अनुभवों से भरा रहा सफर
जापान दौरे के आखिरी दिन सीएम यादव ने किया बुलेट ट्रेन का सफर, कहा-अद्भुत अनुभवों से भरा रहा सफर
JAGRAN DESK
एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने जापान यात्रा के आखिरी दिन वहां के बुलेट ट्रेन का सफर किया. इस दौरान उन्होंने अपनी यात्रा के अनुभव सांझा किए. उन्होंने कहा कि जापान से एमपी को कई बड़े इंवेस्टर मिलने की संभावना है.
मध्य प्रदेश के ग्लोबल इन्वेस्टर योजना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव काफी दूरदर्शी नजर आ रहे हैं. इसी को वो चार दिन के खास जापान दौरे पर थे. इस यात्रा के दौरान सीएम यादव ने कई बड़े मीटिंग किए और कई निवेशकों से भी बात की. साथ ही, वो टोक्यो में स्थित बौद्ध मंदिर में भी गए. सीएम यादव ने यात्रा के दौरान टोक्यो की गवर्नर के साथ भी मुलाकात कर एमपी और जापान के संबंधों पर चर्चा की. पत्नी के साथ सीएम मोहन यादव ने बुलेट ट्रेन में खास सफर किया. इस दौरान उन्होंने एएनआई से खास बातचीत के दौरान अपने अनुभव सांझा किए.
भारतीयों को लेकर खास आदर-सम्मान-सीएम यादव
जापान दौरे के आखिरी दिन सीएम मोहन यादव ने वहां की खास बुलेट ट्रेन में अपनी पत्नी के साथ सफर किया. उन्होंने एएनआई को दिए इंटरव्यू में बताया, 'चार दिन की जापान यात्रा पर अपनी पत्नी के साथ आया हूं. यहां की संस्कृति, खास तौर से अपने धर्म स्थानों पर भी गया. यहां के लोगों की जीवनशैली और स्वभाव से काफी प्रभावित हुआ हूं.' उन्होंने कहा, ' जापान के लोग बौद्ध संस्कृति को बहुत सम्मान देते हैं. हमारे लिए उनके दिल में आदर और सम्मान बहुत अच्छा लगता है. जापान के लोगों को धन्यवाद. जिस होटल में ठहरा था, वहां के सभी लोगों ने हमें खास सम्मान दिया.'
कई कंपनियों के साथ मीटिंग
सीएम यादव ने कहा कि जापान की यात्रा के लिए खास तरह से चरणबद्ध प्लानिंग की थी. इसके अनुसार काम किया. जापान में स्थित एमएनसी कंपनियों के हेडक्वार्टर पर मालिकों से बात की और एमपी में निवेश को लेकर उन्हें प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा, 'जिससे भी बात की, वो एमपी और भारत से जुड़ना चाहते हैं. जापान के लोगों द्वारा योजनाओं को लेकर इच्छा जताना हमारे लिए अच्छे संकेत हैं.'
बुलेट ट्रेन के सफर से प्रभावित हुए सीएम यादव
जापान की फेमस बुलेट ट्रेन में सफर करने को लेकर उनके अनुभव पूछे गए, तो उन्होंने कहा, 'अभी तक केवल टीवी में देखा था, अब सफर किया तो लग रहा है कि किसी हवाईजहाज का सफर ट्रेन में कैसे हो सकता है... ये बहुत अच्छा एहसास है. आने वाले समय में भारत में भी कई योजनाएं आने वाली है. वो भी जापान की सहायता के साथ पूरी होंगी.'
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए