- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- नर्मदा प्रकटोत्सव पर जबलपुर में भव्य रथयात्रा, संतों के सान्निध्य में होगा आयोजन
नर्मदा प्रकटोत्सव पर जबलपुर में भव्य रथयात्रा, संतों के सान्निध्य में होगा आयोजन
जबलपुर (म.प्र.)
गौरीघाट से उमाघाट तक निकलेगा मां नर्मदा का रथ, मंत्री राकेश सिंह करेंगे नेतृत्व; शंकराचार्य का भी नगर आगमन
मां नर्मदा के प्रकटोत्सव के पावन अवसर पर रविवार 25 जनवरी को जबलपुर में भव्य धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। इस अवसर पर शहर में विशाल रथयात्रा, घाटों पर सामूहिक पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और संत समागम का आयोजन होगा। मुख्य आकर्षण मां नर्मदा की रथयात्रा रहेगी, जो रेतनाका गौरीघाट से प्रारंभ होकर उमाघाट तक जाएगी। रथयात्रा का नेतृत्व लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह करेंगे, जबकि कई संत-महात्मा और हजारों श्रद्धालु इसमें शामिल होंगे।
प्रशासन और आयोजक समितियों के अनुसार, रथयात्रा के दौरान श्रद्धालु स्वयं रथ को खींचते हुए घाट तक पहुंचेंगे। उमाघाट पर विधि-विधान से मां नर्मदा का पूजन, आरती और दीपदान किया जाएगा। इस अवसर पर मां नर्मदा को 351 फीट लंबी चुनरी अर्पित की जाएगी, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
श्रद्धा और एकता का संदेश
आयोजकों का कहना है कि यह रथयात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। मंत्री राकेश सिंह ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में शामिल होकर मां नर्मदा का आशीर्वाद लें।
शंकराचार्य के आगमन से बढ़ेगा आध्यात्मिक महत्व
प्रकटोत्सव के अवसर पर जबलपुर का धार्मिक महत्व और बढ़ जाएगा, क्योंकि द्वारका शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का नगर आगमन भी इसी दिन हो रहा है। वे दोपहर लगभग 3 बजे जबलपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे मिलौनीगंज स्थित नव-निर्मित काली माता मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शाम को न्यू जगदंबा कॉलोनी स्थित मातेश्वरी गार्डन में श्री नगर पंडित सभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में शंकराचार्य भाग लेंगे। यहां धार्मिक पत्रिका का लोकार्पण, पादुका पूजन और वैदिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।
घाटों और गांवों में भी आयोजन
प्रशासन के अनुसार, प्रकटोत्सव के मौके पर जबलपुर शहर के सभी प्रमुख नर्मदा घाटों पर सामूहिक पूजन, आरती और दीपदान के कार्यक्रम होंगे। वहीं, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गांव-गांव भजन-कीर्तन और नर्मदा पूजन का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों की जिम्मेदारी स्थानीय सामाजिक और धार्मिक समितियों को सौंपी गई है।
प्रकटोत्सव की सांस्कृतिक कड़ी के रूप में रविवार शाम भेड़ाघाट में निर्झरणी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। शाम 6 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में बुंदेली लोकगायन, नर्मदा केंद्रित नृत्य-नाटिका और भक्ति संगीत की प्रस्तुतियां होंगी। महोत्सव का आयोजन संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन और जबलपुर पुरातत्व एवं संस्कृति परिषद के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार प्रस्तुति देंगे और प्रवेश सभी के लिए निःशुल्क रहेगा।
------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------

👉 आज ही जुड़िए