इस दिन लाडली बहनों के खाते में देवास से सीएम यादव ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे 1500 करोड़ से अधिक की राशि

JAGRAN DESK

मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को साल 2025 का दूसरा किस्त जल्द जारी होने वाला है. इस बार सीएम मोहन यादव का कार्यक्रम देवास जिले में आयोजित होगा. यहां से ऑनलाइन ट्रांसफर करते हुए महिलाओं के खाते में योजना के किस्त के 1250 रुपये जारी किए जाएंगे.

मध्य प्रदेश  में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है. योजना ने महिलाओं के जीवन को एक नई दिशा प्रदान की है. इस बार लाडली बहना योजना की 21वीं किस्त देवास  जिले से ट्रांसफर की जाएगी. 10 फरवरी को देवास जिले में आयोजित खास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवमहिलाओं के खाते में योजना के 1250 रुपये ट्रांसफर करेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

दीपिका परिहार को मिल रहा खास लाभ

दीपिका परिहार ने बताया कि मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना से परिवार के जीवन निर्वाह में एक महत्वपूर्ण योगदान है. योजना से प्रतिमाह प्राप्त राशि से दीपिका ने एक सिलाई मशीन खरीद कर साथ सिलाई का कार्य करना शुरू किया. इससे इनके परिवार की आय बढ़ने लगी. आज दीपिका परिहार आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन गई हैं. इसके लिए वे और उनका पूरा परिवार मुख्यमंत्री को धन्‍यवाद दे रहा है. 

घर के छोटे खर्चे में मददगार-सीमा

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना ने हितग्राही महिलाओं का सामाजिक-आर्थिक दृष्टिकोण बदला है. मंडीदीप निवासी सीमा भावर बताती हैं कि हर महीने समय पर रुपए खाते में आ जाते हैं. घर के छोटे-छोटे खर्चे वे इससे पूरा कर लेती हैं और इसमें भी बचत करके रुपए जोड़ने की कोशिश करती हैं. सीमा बताती हैं कि इन रुपयों से घर चलाने में मदद मिल जाती है. अचानक आने वाले किसी भी खर्च से अब डर नहीं लगता क्योंकि उन्हें योजना से मिली राशि से हिम्मत बनी रहती है.

क्या है लाडली बहना योजना?

यह योजना महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई है. इस योजना के तहत, पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है. एमपी की 23 से 60 वर्ष आयु के बीच की विवाहित महिलाओं को योजना के लाभ की पात्रता है.

कहां देख सकते हैं लाडली बहना योजना की किस्त

प्राप्त राशि की स्थिति देखने के लिए पोर्टल पर जाकर आवेदन की स्थिति पर क्लिक करना होगा. साथ ही, अपना आवेदन नंबर/सदस्य समग्र आईडी भरकर एवं समग्र रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी वेरीफाई कर देखा जा सकता है.

जनवरी में जारी हुआ था एक करोड़ से अधिक का किस्त

पिछली बार मध्य प्रदेश सरकार की इस महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक लाडली बहना योजना से 1 लाख 63 हजार लाभार्थियों के नाम काट दिए गए थे, क्योंकि इन लाभार्थी महिलाओं की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो गई थी. जनवरी 2025 में सीएम मोहन यादव शाजापुर के कालापीपल से लाडली बहना योजना के तहत सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेशभर की लगभग 1.26 करोड़ लाडली बहनाओं के बैंक खातों में 1250 रुपये की राशि जारी की थी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Feb 2025 By दैनिक जागरण

इस दिन लाडली बहनों के खाते में देवास से सीएम यादव ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे 1500 करोड़ से अधिक की राशि

JAGRAN DESK

मध्य प्रदेश  में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है. योजना ने महिलाओं के जीवन को एक नई दिशा प्रदान की है. इस बार लाडली बहना योजना की 21वीं किस्त देवास  जिले से ट्रांसफर की जाएगी. 10 फरवरी को देवास जिले में आयोजित खास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवमहिलाओं के खाते में योजना के 1250 रुपये ट्रांसफर करेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

दीपिका परिहार को मिल रहा खास लाभ

दीपिका परिहार ने बताया कि मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना से परिवार के जीवन निर्वाह में एक महत्वपूर्ण योगदान है. योजना से प्रतिमाह प्राप्त राशि से दीपिका ने एक सिलाई मशीन खरीद कर साथ सिलाई का कार्य करना शुरू किया. इससे इनके परिवार की आय बढ़ने लगी. आज दीपिका परिहार आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन गई हैं. इसके लिए वे और उनका पूरा परिवार मुख्यमंत्री को धन्‍यवाद दे रहा है. 

घर के छोटे खर्चे में मददगार-सीमा

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना ने हितग्राही महिलाओं का सामाजिक-आर्थिक दृष्टिकोण बदला है. मंडीदीप निवासी सीमा भावर बताती हैं कि हर महीने समय पर रुपए खाते में आ जाते हैं. घर के छोटे-छोटे खर्चे वे इससे पूरा कर लेती हैं और इसमें भी बचत करके रुपए जोड़ने की कोशिश करती हैं. सीमा बताती हैं कि इन रुपयों से घर चलाने में मदद मिल जाती है. अचानक आने वाले किसी भी खर्च से अब डर नहीं लगता क्योंकि उन्हें योजना से मिली राशि से हिम्मत बनी रहती है.

क्या है लाडली बहना योजना?

यह योजना महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई है. इस योजना के तहत, पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है. एमपी की 23 से 60 वर्ष आयु के बीच की विवाहित महिलाओं को योजना के लाभ की पात्रता है.

कहां देख सकते हैं लाडली बहना योजना की किस्त

प्राप्त राशि की स्थिति देखने के लिए पोर्टल पर जाकर आवेदन की स्थिति पर क्लिक करना होगा. साथ ही, अपना आवेदन नंबर/सदस्य समग्र आईडी भरकर एवं समग्र रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी वेरीफाई कर देखा जा सकता है.

जनवरी में जारी हुआ था एक करोड़ से अधिक का किस्त

पिछली बार मध्य प्रदेश सरकार की इस महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक लाडली बहना योजना से 1 लाख 63 हजार लाभार्थियों के नाम काट दिए गए थे, क्योंकि इन लाभार्थी महिलाओं की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो गई थी. जनवरी 2025 में सीएम मोहन यादव शाजापुर के कालापीपल से लाडली बहना योजना के तहत सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेशभर की लगभग 1.26 करोड़ लाडली बहनाओं के बैंक खातों में 1250 रुपये की राशि जारी की थी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/on-this-day-cm-yadav-will-transfer-more-than-1500/article-9858

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.