विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शाजापुर में जन जागरण: गायत्री शक्तिपीठ की रैली, लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

Shajapur,MP

शाजापुर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति को लेकर जन जागरण रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का संचालन अखिल विश्व गायत्री परिवार-शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें शहर के नागरिकों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

सुबह दस बजे शुरू हुई इस रैली में शाजापुर के अलावा पनवाड़ी, लाहोरी, कनार्दी, झोकर, भरड़, टूकराना, चोसलाकुलमी, धाराखेड़ी, अभयपुर, रंथभंवर और गोलाना सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने भी सक्रिय भागीदारी दिखाई। गायत्री परिवार के साधक, महिलाएं, युवा, बच्चे और वरिष्ठ नागरिक भी रैली में मौजूद थे। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग एवं सामाजिक न्याय एवं निशक्तता कल्याण विभाग के अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

रैली मार्ग में नशामुक्ति का संदेश देने वाले प्रेरणादायक नारों के साथ-साथ विभिन्न पोस्टर और बैनर भी लगाए गए। बैंड-बाजे की मधुर धुनों और संगीत के साथ लोगों को नशे से दूर रहने का संकल्प लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। मार्ग में मौजूद नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर और शीतल पेय वितरित कर रैली का स्वागत किया।

इस जन जागरण कार्यक्रम का समापन बस स्टैंड पर हुआ, जहां उपस्थित सभी लोगों ने मध्यप्रदेश शासन द्वारा तैयार नशा मुक्ति शपथ पढ़कर स्वस्थ एवं व्यसनमुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया। यह आयोजन नगरवासियों में नशामुक्त जीवनशैली को अपनाने की प्रेरणा और जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 May 2025 By दैनिक जागरण

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शाजापुर में जन जागरण: गायत्री शक्तिपीठ की रैली, लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

Shajapur,MP

सुबह दस बजे शुरू हुई इस रैली में शाजापुर के अलावा पनवाड़ी, लाहोरी, कनार्दी, झोकर, भरड़, टूकराना, चोसलाकुलमी, धाराखेड़ी, अभयपुर, रंथभंवर और गोलाना सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने भी सक्रिय भागीदारी दिखाई। गायत्री परिवार के साधक, महिलाएं, युवा, बच्चे और वरिष्ठ नागरिक भी रैली में मौजूद थे। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग एवं सामाजिक न्याय एवं निशक्तता कल्याण विभाग के अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

रैली मार्ग में नशामुक्ति का संदेश देने वाले प्रेरणादायक नारों के साथ-साथ विभिन्न पोस्टर और बैनर भी लगाए गए। बैंड-बाजे की मधुर धुनों और संगीत के साथ लोगों को नशे से दूर रहने का संकल्प लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। मार्ग में मौजूद नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर और शीतल पेय वितरित कर रैली का स्वागत किया।

इस जन जागरण कार्यक्रम का समापन बस स्टैंड पर हुआ, जहां उपस्थित सभी लोगों ने मध्यप्रदेश शासन द्वारा तैयार नशा मुक्ति शपथ पढ़कर स्वस्थ एवं व्यसनमुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया। यह आयोजन नगरवासियों में नशामुक्त जीवनशैली को अपनाने की प्रेरणा और जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/on-world-tobacco-prohibition-day-people-took-a-pledge-of/article-22753

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.