- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- एक ही गोत्र में शादी से इनकार पर टॉवर चढ़ी नाबालिग: प्रेमी से फेरे कराने की शर्त, डेढ़ घंटे चला हाई-...
एक ही गोत्र में शादी से इनकार पर टॉवर चढ़ी नाबालिग: प्रेमी से फेरे कराने की शर्त, डेढ़ घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
Dewas, MP
देवास के खातेगांव क्षेत्र में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी लड़की, बोली—राहुल से ही करूंगी शादी; पुलिस, परिजन और ग्रामीणों की समझाइश के बाद उतरी
मध्यप्रदेश के देवास जिले में प्रेम प्रसंग का एक मामला उस वक्त सनसनी बन गया, जब नाबालिग लड़की प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई और 50 मीटर ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़कर बैठ गई। यह घटना सतवास तहसील के धासड़ गांव की है, जहां करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा चलता रहा। परिजनों के एक ही गोत्र होने के कारण शादी से इनकार करने पर नाराज लड़की ने यह कदम उठाया।
घटना रविवार की बताई जा रही है, जबकि इसका वीडियो सोमवार को सामने आया। टॉवर पर लड़की को बैठा देख गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सभी लड़की को नीचे उतरने के लिए समझाने लगे।
प्रेमी को बुलाने की जिद
ग्रामीणों के अनुसार, टॉवर पर चढ़ने के बाद लड़की लगातार राहुल नाम के युवक और उसके परिजनों को बुलाने की मांग कर रही थी। उसका कहना था कि वह उसी से शादी करना चाहती है, लेकिन दोनों का गोत्र एक होने के कारण परिवार इस रिश्ते के खिलाफ है।
लड़की ने साफ कहा कि जब तक शादी की बात नहीं मानी जाएगी, वह नीचे नहीं उतरेगी। यही बात घर में लंबे समय से विवाद की वजह बनी हुई थी।
छलांग लगाने की धमकी
जब कुछ ग्रामीण उसे समझाने के लिए टॉवर पर चढ़ने लगे, तो लड़की ने ऊपर से कूद जाने की धमकी दे दी। इससे मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों की चिंता और बढ़ गई। हालात को बिगड़ता देख ग्रामीणों ने लड़की के प्रेमी को भी मौके पर बुलाया।
शर्त के साथ नीचे उतरी
प्रेमी और उसके परिजनों से बातचीत के बाद लड़की का गुस्सा कुछ कम हुआ। काफी देर की समझाइश के बाद वह सशर्त टॉवर से नीचे उतरने को तैयार हुई। उसकी शर्त थी कि उसी प्रेमी से शादी कराई जाए। करीब डेढ़ घंटे बाद वह सुरक्षित नीचे उतरी, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।
पुलिस ने क्या कहा
सतवास थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से कुछ मिनट पहले ही ग्रामीणों और परिजनों की समझाइश पर लड़की नीचे उतर आई थी। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।
टीआई के मुताबिक, लड़की की उम्र 18 साल होने में अभी तीन महीने बाकी हैं। उसे समझाया गया कि बालिग होने के बाद शादी कराई जाएगी। इसके बाद वह मान गई। फिलहाल लड़का-लड़की दोनों को रिश्तेदार के यहां भेज दिया गया है, ताकि स्थिति सामान्य बनी रहे।
गांव में चर्चा का विषय
इस घटना के बाद गांव में गोत्र, सामाजिक परंपराओं और प्रेम विवाह को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि समय रहते समझाइश से बड़ा हादसा टल गया।
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------

👉 आज ही जुड़िए