सगाई से एक दिन पहले बेटी ने खोया पिता, 20 सेकंड में 3 ट्रकों ने कुचल दिया जीवन

Gwalior, MP

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। बेटी की सगाई से ठीक एक दिन पहले, पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई।

 हादसा एबी रोड पर रामद्वारा पुलिया के पास हुआ, जहां केवल 20 सेकंड के भीतर तीन ट्रक एक के बाद एक 45 वर्षीय देवेंद्र जाटव के ऊपर से गुजर गए।

कैसे हुआ हादसा?

रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे देवेंद्र जाटव होटल से सब्जी लेने निकले थे। इलाके में हल्की बारिश हो रही थी। जैसे ही वे रामद्वारा पुलिया के पास पहुंचे, एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद महज 20 सेकेंड में दो और ट्रक उनके ऊपर से गुजर गए। हादसा इतना भयानक था कि उनके पैर सड़क पर चिपक गए थे।

ट्रॉमा सेंटर में जिंदगी की जंग हारे देवेंद्र

गंभीर रूप से घायल देवेंद्र को ग्वालियर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। उनकी मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया, क्योंकि 15 जुलाई को ही उनकी बड़ी बेटी की सगाई के लिए ससुराल पक्ष से मुलाकात तय थी।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

देवेंद्र कलर-पुट्टी का ठेका लेकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी पत्नी डबरा स्थित रिश्तेदारों के घर गई थीं। घर लौटकर उन्होंने जब बेटी से खाना पूछा, तो सब्जी नहीं होने पर देर रात होटल से लेने निकल पड़े। लेकिन यह छोटी सी बात ज़िंदगी की सबसे बड़ी त्रासदी बन गई।

CCTV में कैद हुआ दर्दनाक मंजर

हादसे का दृश्य पास ही स्थित शराब दुकान के CCTV कैमरे में कैद हो गया है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि देवेंद्र गिरने के बाद भी जीवित थे, लेकिन अंधेरे और बारिश के बीच ट्रक लगातार उनके ऊपर से गुजरते गए। वीडियो के आधार पर पुलिस ट्रकों की पहचान में जुटी है।

FIR दर्ज, ट्रकों की तलाश जारी

देवेंद्र के छोटे भाई गजेंद्र जाटव ने जनकगंज थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हादसे में शामिल ट्रकों को जल्द ट्रेस कर लिया जाएगा। फिलहाल, अज्ञात ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सगाई से एक दिन पहले बेटी ने खोया पिता, 20 सेकंड में 3 ट्रकों ने कुचल दिया जीवन

Gwalior, MP

 हादसा एबी रोड पर रामद्वारा पुलिया के पास हुआ, जहां केवल 20 सेकंड के भीतर तीन ट्रक एक के बाद एक 45 वर्षीय देवेंद्र जाटव के ऊपर से गुजर गए।

कैसे हुआ हादसा?

रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे देवेंद्र जाटव होटल से सब्जी लेने निकले थे। इलाके में हल्की बारिश हो रही थी। जैसे ही वे रामद्वारा पुलिया के पास पहुंचे, एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद महज 20 सेकेंड में दो और ट्रक उनके ऊपर से गुजर गए। हादसा इतना भयानक था कि उनके पैर सड़क पर चिपक गए थे।

ट्रॉमा सेंटर में जिंदगी की जंग हारे देवेंद्र

गंभीर रूप से घायल देवेंद्र को ग्वालियर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। उनकी मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया, क्योंकि 15 जुलाई को ही उनकी बड़ी बेटी की सगाई के लिए ससुराल पक्ष से मुलाकात तय थी।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

देवेंद्र कलर-पुट्टी का ठेका लेकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी पत्नी डबरा स्थित रिश्तेदारों के घर गई थीं। घर लौटकर उन्होंने जब बेटी से खाना पूछा, तो सब्जी नहीं होने पर देर रात होटल से लेने निकल पड़े। लेकिन यह छोटी सी बात ज़िंदगी की सबसे बड़ी त्रासदी बन गई।

CCTV में कैद हुआ दर्दनाक मंजर

हादसे का दृश्य पास ही स्थित शराब दुकान के CCTV कैमरे में कैद हो गया है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि देवेंद्र गिरने के बाद भी जीवित थे, लेकिन अंधेरे और बारिश के बीच ट्रक लगातार उनके ऊपर से गुजरते गए। वीडियो के आधार पर पुलिस ट्रकों की पहचान में जुटी है।

FIR दर्ज, ट्रकों की तलाश जारी

देवेंद्र के छोटे भाई गजेंद्र जाटव ने जनकगंज थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हादसे में शामिल ट्रकों को जल्द ट्रेस कर लिया जाएगा। फिलहाल, अज्ञात ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/one-day-before-the-engagement-daughter-lost-life-in-20/article-27725

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.