एमपी में टॉपर छात्र बना एक दिन का विधायक: जनसुनवाई से लेकर 1 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Ujjain, MP

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा में शिक्षा और नेतृत्व का अद्वितीय संगम देखने को मिला, जब 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले छात्र साहित्य श्री सेन को एक दिन का विधायक बनाया गया। इस खास मौके पर 18 वर्षीय छात्र ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और करीब एक करोड़ रुपये की लागत वाले विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया।

“नायक” फिल्म की तर्ज पर मिला सम्मान

साहित्य ने हाल ही में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 96.20 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेशभर में 10वां स्थान प्राप्त किया था। उसकी इस उपलब्धि पर नागदा के वर्तमान विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान ने उसे एक दिन के लिए विधायक की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान साहित्य को पूरा विधायक जैसा प्रोटोकॉल दिया गया।

जनसुनवाई में दिखाई संवेदनशीलता, तुरंत किया समाधान

विधायक कार्यालय पहुंचते ही साहित्य ने जनसुनवाई की। यहां पूजा नामक एक छात्रा ने अपनी शिक्षा से जुड़ी समस्या बताई, जिसे साहित्य ने तुरंत संबंधित बीआरसी अधिकारी को फोन कर हल करवाया। आधार कार्ड से जुड़ी अन्य समस्याओं का भी मौके पर ही निपटारा किया गया।

एक करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण

बैरछा ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में साहित्य सेन ने उप-स्वास्थ्य केंद्र, सीसी रोड, प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान और स्कूल भवन से संबंधित कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। प्रमुख कार्यों में शामिल हैं:

  • ₹65 लाख की लागत से उप-स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण

  • ₹8 लाख की लागत से सीसी रोड

  • ₹5 लाख की विधायक निधि से सीसी रोड

  • ₹98.53 लाख की लागत से शासकीय स्कूल में 7 अतिरिक्त कक्ष

  • ₹9.18 लाख की लागत से आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा सीसी रोड निर्माण

शिलालेख पर दर्ज हुआ साहित्य का नाम

कार्यक्रम में साहित्य का भव्य स्वागत किया गया। फूल-मालाओं से सजे मंच पर उसे सम्मानपूर्वक पीएम आवास योजना के मकानों का लोकार्पण करने का अवसर मिला। इन विकास कार्यों के शिलालेख पर साहित्य का नाम भी दर्ज किया गया, जो उसकी मेहनत और प्रतिभा का प्रतीक बन गया है। इस अवसर पर उसके पिता देवेंद्र सेन और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 May 2025 By दैनिक जागरण

एमपी में टॉपर छात्र बना एक दिन का विधायक: जनसुनवाई से लेकर 1 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Ujjain, MP

“नायक” फिल्म की तर्ज पर मिला सम्मान

साहित्य ने हाल ही में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 96.20 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेशभर में 10वां स्थान प्राप्त किया था। उसकी इस उपलब्धि पर नागदा के वर्तमान विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान ने उसे एक दिन के लिए विधायक की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान साहित्य को पूरा विधायक जैसा प्रोटोकॉल दिया गया।

जनसुनवाई में दिखाई संवेदनशीलता, तुरंत किया समाधान

विधायक कार्यालय पहुंचते ही साहित्य ने जनसुनवाई की। यहां पूजा नामक एक छात्रा ने अपनी शिक्षा से जुड़ी समस्या बताई, जिसे साहित्य ने तुरंत संबंधित बीआरसी अधिकारी को फोन कर हल करवाया। आधार कार्ड से जुड़ी अन्य समस्याओं का भी मौके पर ही निपटारा किया गया।

एक करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण

बैरछा ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में साहित्य सेन ने उप-स्वास्थ्य केंद्र, सीसी रोड, प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान और स्कूल भवन से संबंधित कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। प्रमुख कार्यों में शामिल हैं:

  • ₹65 लाख की लागत से उप-स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण

  • ₹8 लाख की लागत से सीसी रोड

  • ₹5 लाख की विधायक निधि से सीसी रोड

  • ₹98.53 लाख की लागत से शासकीय स्कूल में 7 अतिरिक्त कक्ष

  • ₹9.18 लाख की लागत से आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा सीसी रोड निर्माण

शिलालेख पर दर्ज हुआ साहित्य का नाम

कार्यक्रम में साहित्य का भव्य स्वागत किया गया। फूल-मालाओं से सजे मंच पर उसे सम्मानपूर्वक पीएम आवास योजना के मकानों का लोकार्पण करने का अवसर मिला। इन विकास कार्यों के शिलालेख पर साहित्य का नाम भी दर्ज किया गया, जो उसकी मेहनत और प्रतिभा का प्रतीक बन गया है। इस अवसर पर उसके पिता देवेंद्र सेन और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/one-day-mla-became-a-topper-student-in-mp-from/article-22687

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.