उमरिया में दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक की मौत, दूसरा फरार; कृषि यंत्र ले जा रहे ट्रक का केबिन चकनाचूर

Umaria, MP

रविवार सुबह जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भंगहा स्कूल के पास दो ट्रक आपस में भिड़ गए, जिसमें एक ट्रक चालक की मौके पर ही जान चली गई। मृतक ट्रक कृषि यंत्रों से लदा था और टक्कर के बाद उसका केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

आधे घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। चालक केबिन में फंसा हुआ था, जिसे निकालने के लिए जेसीबी मंगवानी पड़ी। आधे घंटे के रेस्क्यू के बाद जब तक उसे बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक ट्रक शहडोल से, दूसरा कटनी की ओर जा रहा था

हादसा सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में सुबह के समय हुआ। एक ट्रक जिसका नंबर CG04 QG 6505 है, शहडोल से आ रहा था, जबकि दूसरा ट्रक MP15 G 2970 कटनी की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से चकनाचूर हो गए और एक ट्रक पलट गया।

फरार है दूसरा चालक और क्लीनर

हादसे के बाद दूसरा ट्रक चालक और क्लीनर मौके से भाग निकले। स्थानीय लोगों ने घायल चालक को निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने वाहन मालिक और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस जुटी जांच में

सिविल लाइन चौकी प्रभारी बृज किशोर गर्ग ने बताया कि एक ट्रक चालक की मौत हो चुकी है और दूसरे की तलाश की जा रही है। घटना के समय की परिस्थितियों, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। दुर्घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jun 2025 By दैनिक जागरण

उमरिया में दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक की मौत, दूसरा फरार; कृषि यंत्र ले जा रहे ट्रक का केबिन चकनाचूर

Umaria, MP

आधे घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। चालक केबिन में फंसा हुआ था, जिसे निकालने के लिए जेसीबी मंगवानी पड़ी। आधे घंटे के रेस्क्यू के बाद जब तक उसे बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक ट्रक शहडोल से, दूसरा कटनी की ओर जा रहा था

हादसा सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में सुबह के समय हुआ। एक ट्रक जिसका नंबर CG04 QG 6505 है, शहडोल से आ रहा था, जबकि दूसरा ट्रक MP15 G 2970 कटनी की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से चकनाचूर हो गए और एक ट्रक पलट गया।

फरार है दूसरा चालक और क्लीनर

हादसे के बाद दूसरा ट्रक चालक और क्लीनर मौके से भाग निकले। स्थानीय लोगों ने घायल चालक को निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने वाहन मालिक और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस जुटी जांच में

सिविल लाइन चौकी प्रभारी बृज किशोर गर्ग ने बताया कि एक ट्रक चालक की मौत हो चुकी है और दूसरे की तलाश की जा रही है। घटना के समय की परिस्थितियों, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। दुर्घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/one-drivers-death-in-a-collision-of-two-trucks-in/article-25140

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.