शाजापुर में बारातियों से भरी बस में कंटेनर घुसा: एक की मौत, 12 घायल

Shajapur,MP

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब बारातियों से भरी बस में तेज़ रफ्तार कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक बाराती की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए, जिनमें एक मासूम की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना तराना थाना क्षेत्र के एकता होटल के पास की है, जो उज्जैन जिले की सीमा में आता है। बस में करीब 40 बाराती सवार थे, जो पचोर के कुमकुम मैरिज गार्डन से मक्सी की ओर जा रहे थे।

तेज रफ्तार कंटेनर ने मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस जैसे ही तराना के निकट बंजारी गांव के पास पहुंची, पीछे से आ रहे तेज़ रफ्तार कंटेनर ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस सड़क से नीचे उतर गई और पीछे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।

एक की मौत, कई घायल

हादसे में घायल साजिद पिता सलीम (निवासी पार्वती, जिला सीहोर) की इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य घायलों में कई की हालत गंभीर है। 5 वर्षीय अशांत पिता उस्मान को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है।

घायलों की सूची में शामिल हैं:

  1. यूनुस पिता महबूब (45)

  2. बाबू पिता जगमाल खान (पचोर)

  3. रफीक पिता याकूब खां (55)

  4. हाफिज पिता इमाम खान (45)

  5. जिशांत पिता नियाज मोहम्मद (9), ताजपुर

  6. शकील खान पिता छोटे (25), चायनी

  7. करीम खान पिता फजरू खान (60), फिरोजपुर, हरियाणा

  8. ईश्वर शर्मा पिता नाथू (56), आगर

  9. अशांत पिता उस्मान (5), मक्सी (इंदौर रेफर)

  10. तीन अन्य घायलों की पहचान जारी है

प्रशासन मौके पर पहुंचा

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी भविष्य भास्कर और एसडीएम राजेश बोरासी मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है।

अस्पताल में जुटी भीड़

हादसे की खबर मिलते ही शाजापुर जिला अस्पताल में परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jun 2025 By दैनिक जागरण

शाजापुर में बारातियों से भरी बस में कंटेनर घुसा: एक की मौत, 12 घायल

Shajapur,MP

घटना तराना थाना क्षेत्र के एकता होटल के पास की है, जो उज्जैन जिले की सीमा में आता है। बस में करीब 40 बाराती सवार थे, जो पचोर के कुमकुम मैरिज गार्डन से मक्सी की ओर जा रहे थे।

तेज रफ्तार कंटेनर ने मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस जैसे ही तराना के निकट बंजारी गांव के पास पहुंची, पीछे से आ रहे तेज़ रफ्तार कंटेनर ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस सड़क से नीचे उतर गई और पीछे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।

एक की मौत, कई घायल

हादसे में घायल साजिद पिता सलीम (निवासी पार्वती, जिला सीहोर) की इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य घायलों में कई की हालत गंभीर है। 5 वर्षीय अशांत पिता उस्मान को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है।

घायलों की सूची में शामिल हैं:

  1. यूनुस पिता महबूब (45)

  2. बाबू पिता जगमाल खान (पचोर)

  3. रफीक पिता याकूब खां (55)

  4. हाफिज पिता इमाम खान (45)

  5. जिशांत पिता नियाज मोहम्मद (9), ताजपुर

  6. शकील खान पिता छोटे (25), चायनी

  7. करीम खान पिता फजरू खान (60), फिरोजपुर, हरियाणा

  8. ईश्वर शर्मा पिता नाथू (56), आगर

  9. अशांत पिता उस्मान (5), मक्सी (इंदौर रेफर)

  10. तीन अन्य घायलों की पहचान जारी है

प्रशासन मौके पर पहुंचा

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी भविष्य भास्कर और एसडीएम राजेश बोरासी मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है।

अस्पताल में जुटी भीड़

हादसे की खबर मिलते ही शाजापुर जिला अस्पताल में परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/one-injured-in-a-bus-filled-with-baraatis-in-shajapur/article-24207

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.