- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शहडोल में आकाशीय बिजली से एक की मौत, एक घायल, प्राकृतिक आपदा से परेशान लोग
शहडोल में आकाशीय बिजली से एक की मौत, एक घायल, प्राकृतिक आपदा से परेशान लोग
Shahdol
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश के कारण आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ गई हैं।
ताजा घटना धनपुरी थाना क्षेत्र के अमरकंटक रोड झिल्ली दफाई इलाके की है, जहां तेज बारिश से बचने के लिए बरगद के पेड़ के नीचे खड़े मोहम्मद मोहशीन और इमरान पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में मोहशीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इमरान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में इलाज मिल रहा है।
इस घटना के बाद जिले में बिजली गिरने से अब तक चार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इनमें महिलाएं, किसान और मजदूर भी शामिल हैं। इसके अलावा, तेज बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें भी बर्बाद हो गई हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। बेमौसम बारिश और आकाशीय बिजली की घटनाओं से शहडोल में जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए