अलीराजपुर में जहरीली ताड़ी पीने से एक की मौत, 9 बीमार; दो की हालत नाजुक, प्रशासन में हड़कंप

Alirajpur, MP

मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल अलीराजपुर जिले के एक गांव में ताड़ी पीने के बाद बड़ा हादसा हो गया। जहरीली ताड़ी के सेवन से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य लोग बीमार हो गए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें गुजरात के दाहोद रेफर किया गया है। घटना के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

पंचायत के बाद हुई ताड़ी पार्टी, बिगड़ी हालत

घटना आम्बुआ थाना क्षेत्र के पटेल पलिया गांव की है। जानकारी के अनुसार, गांव में जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इस विवाद को सुलझाने के लिए ग्रामीणों की एक बैठक बुलाई गई थी। बैठक के बाद मौजूद सभी लोगों ने ताड़ी का सेवन किया, जिसके कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

एक की मौत, कई की हालत नाजुक

बीमार हुए लोगों में प्रमुख नाम हैं – भारत (50), छीतू सरपथ (37), राकेश (37), थानसिंह (55) आदि। सबसे गंभीर स्थिति में केरम सिंह (40) को दाहोद अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शेष चार लोगों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

SP, कलेक्टर और विधायक पहुंचे अस्पताल

जैसे ही घटना की जानकारी प्रशासन को मिली, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और स्थानीय विधायक तुरंत अस्पताल पहुंचे और बीमार लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को हरसंभव इलाज और गंभीर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग ने लिया संज्ञान, जांच शुरू

स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। ताड़ी के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। प्रारंभिक आशंका है कि ताड़ी में कोई जहरीला पदार्थ मिलाया गया हो सकता है। फिलहाल, गांव में ताड़ी बेचने और पिलाने पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।

ग्रामीणों में दहशत और नाराजगी

घटना के बाद पटेल पलिया गांव में दहशत और नाराजगी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार को देसी शराब और ताड़ी के अवैध कारोबार पर सख्ती से रोक लगानी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jun 2025 By दैनिक जागरण

अलीराजपुर में जहरीली ताड़ी पीने से एक की मौत, 9 बीमार; दो की हालत नाजुक, प्रशासन में हड़कंप

Alirajpur, MP

पंचायत के बाद हुई ताड़ी पार्टी, बिगड़ी हालत

घटना आम्बुआ थाना क्षेत्र के पटेल पलिया गांव की है। जानकारी के अनुसार, गांव में जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इस विवाद को सुलझाने के लिए ग्रामीणों की एक बैठक बुलाई गई थी। बैठक के बाद मौजूद सभी लोगों ने ताड़ी का सेवन किया, जिसके कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

एक की मौत, कई की हालत नाजुक

बीमार हुए लोगों में प्रमुख नाम हैं – भारत (50), छीतू सरपथ (37), राकेश (37), थानसिंह (55) आदि। सबसे गंभीर स्थिति में केरम सिंह (40) को दाहोद अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शेष चार लोगों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

SP, कलेक्टर और विधायक पहुंचे अस्पताल

जैसे ही घटना की जानकारी प्रशासन को मिली, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और स्थानीय विधायक तुरंत अस्पताल पहुंचे और बीमार लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को हरसंभव इलाज और गंभीर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग ने लिया संज्ञान, जांच शुरू

स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। ताड़ी के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। प्रारंभिक आशंका है कि ताड़ी में कोई जहरीला पदार्थ मिलाया गया हो सकता है। फिलहाल, गांव में ताड़ी बेचने और पिलाने पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।

ग्रामीणों में दहशत और नाराजगी

घटना के बाद पटेल पलिया गांव में दहशत और नाराजगी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार को देसी शराब और ताड़ी के अवैध कारोबार पर सख्ती से रोक लगानी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/one-killed-in-the-condition-of-9-sick-two-in/article-24462

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.