बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा के खिलाफ "भोपाल" "इंदौर" में जुटे लाखो लोग, बंद रहे बाजार

Bhopal/Indore, MP

बांग्लादेश के अत्याचार का एमपी में विरोध

बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही घटनाओं के विरोध में सकल हिंदु समाज के आव्हान पर राजधानी भोपाल में प्रदर्शन हुआ. इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में करीब 1 लाख लोग इकट्ठे हुए. भोपाल के भारत माता चौराहे पर धरना प्रदर्शन के बाद लोग रैली के रूप में रोशनपुरा चौराहे तक पहुंचे. जहां प्रशासन के अधिकारियों को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर रैली समाप्त की गई. सकल हिंदु समाज के आव्हान पर भोपाल के बाजारों को आधे दिन के लिए बंद रखा गया. हालांकि भोपाल के टीला जमालपुरा इलाके में बाजार बंद कराने को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई. उधर कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर सरकार से बांग्लादेश सरकार से दवाब बनाने की मांग की है. भोपाल के साथ इंदौर में भी सकल हिंदू समाज ने विरोध प्रदर्शन जताया.

बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

भोपाल में बुधवार को निकाली गई रैली में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, स्थानीय मंत्री विश्वास सारंग, स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा सहित तमाम बीजेपी नेता, सामाजिक संगठन सहित बड़ी संख्या में साधु संत शामिल हुए. रैली में शामिल हुएसुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्यायने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि "बांग्लादेश में खुलेआम नरसंहार चल रहा है. हिंदू समाज की संपत्तियां लूटी जा रही है. महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है. बांग्लादेश की सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है. बांग्लादेश के जो हालात हैं, वह सब देख रहे हैं. वहां धीरे-धीरे मजहबी उन्माद की आग फैल रही है. कभी ईस्ट बांग्ला कहलाने वाले बांग्लादेश में जो स्थिति है, उसे न रोका गया तो इसकी आग धीरे-धीरे बेस्ट बंगाल में भी फैलेगी."

सुप्रीम कोर्ट के वकील ने कहा कि "उनके एक पिटीशन पर सुप्रीम कोर्ट पहले ही फैसला दे चुकी है. सुप्रीम कोर्ट कह चुकी है कि धर्मांतरण देश के खिलाफ है. इसलिए ऐसे मामलों में पुलिस को एनएसए लगाना चाहिए. इसी तरह ड्रग तस्करी के मामले में भी पुलिस को देश द्रोह की धाराओं में कार्रवाई करनी चाहिए."

कांग्रेस ने कहा सरकार बनाए दबाव

बांग्लादेश की घटनाओं को लेकर लोगों के सड़कों पर आने को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि "यह संदेश है कि दुनिया में अल्पसंख्यकों की रक्षा सरकारों को करनी चाहिए. सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद ने संसद में नोटिस देकर बांग्लादेश में हिंदु अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए भारत सरकार से दबाव बनाने की मांग की है. बांग्लादेश में जो हालात हैं. वह भारत सरकार का फेलियर बताती है. देश में हो रहे आंदोलन सरकार को संदेश दे रहे हैं कि आपने अपने आसपास के देशों को लेकर विदेश नीति में सरकार फेल हुई है. आखिर सरकार इस मुद्दे पर मौन क्यों है?"

आक्रोश रैली

इसी तरह इंदौर में लोगों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मुद्दे पर हस्तक्षेप की मांग करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर की जांच समिति गठित कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है. स्वयंसेवक संघ ने इंदौर के सकल हिंदू समाज से पैदल मार्च में शामिल होने का आह्वान किया था. लिहाजा शहर के हजारों लोग सुबह 7 से ही लालबाग परिसर में जुटना शुरू हो गए थे. दोपहर होते-होते लोगों की संख्या करीब 4 लाख तक पहुंच गई. लाल बाग परिसर में तमाम हिंदू समाज के लोगों के साथ साधु-संतों की मंडली भी मौजूद रही.

जन आक्रोश रैली में इंदौर जिले के विधायकों और आरएसएस के जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव के अलावा जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, उषा ठाकुर, रमेश मेंदोला समेत अन्य तमाम लोग मौजूद रहे. बांग्लादेश में हिंदुओं के दमन के खिलाफ निकली जन आक्रोश रैली में हिस्सा लेने के लिए शहर के व्यापारियों ने भी आधे दिन तक अपनी दुकान बंद रखी.

1200-675-23043308-thumbnail-16x9-bpl
भोपाल-इंदौर की सड़कों पर उतरे लाखों लोग

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Dec 2024 By दैनिक जागरण

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा के खिलाफ "भोपाल" "इंदौर" में जुटे लाखो लोग, बंद रहे बाजार

Bhopal/Indore, MP

बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही घटनाओं के विरोध में सकल हिंदु समाज के आव्हान पर राजधानी भोपाल में प्रदर्शन हुआ. इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में करीब 1 लाख लोग इकट्ठे हुए. भोपाल के भारत माता चौराहे पर धरना प्रदर्शन के बाद लोग रैली के रूप में रोशनपुरा चौराहे तक पहुंचे. जहां प्रशासन के अधिकारियों को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर रैली समाप्त की गई. सकल हिंदु समाज के आव्हान पर भोपाल के बाजारों को आधे दिन के लिए बंद रखा गया. हालांकि भोपाल के टीला जमालपुरा इलाके में बाजार बंद कराने को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई. उधर कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर सरकार से बांग्लादेश सरकार से दवाब बनाने की मांग की है. भोपाल के साथ इंदौर में भी सकल हिंदू समाज ने विरोध प्रदर्शन जताया.

बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

भोपाल में बुधवार को निकाली गई रैली में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, स्थानीय मंत्री विश्वास सारंग, स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा सहित तमाम बीजेपी नेता, सामाजिक संगठन सहित बड़ी संख्या में साधु संत शामिल हुए. रैली में शामिल हुएसुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्यायने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि "बांग्लादेश में खुलेआम नरसंहार चल रहा है. हिंदू समाज की संपत्तियां लूटी जा रही है. महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है. बांग्लादेश की सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है. बांग्लादेश के जो हालात हैं, वह सब देख रहे हैं. वहां धीरे-धीरे मजहबी उन्माद की आग फैल रही है. कभी ईस्ट बांग्ला कहलाने वाले बांग्लादेश में जो स्थिति है, उसे न रोका गया तो इसकी आग धीरे-धीरे बेस्ट बंगाल में भी फैलेगी."

सुप्रीम कोर्ट के वकील ने कहा कि "उनके एक पिटीशन पर सुप्रीम कोर्ट पहले ही फैसला दे चुकी है. सुप्रीम कोर्ट कह चुकी है कि धर्मांतरण देश के खिलाफ है. इसलिए ऐसे मामलों में पुलिस को एनएसए लगाना चाहिए. इसी तरह ड्रग तस्करी के मामले में भी पुलिस को देश द्रोह की धाराओं में कार्रवाई करनी चाहिए."

कांग्रेस ने कहा सरकार बनाए दबाव

बांग्लादेश की घटनाओं को लेकर लोगों के सड़कों पर आने को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि "यह संदेश है कि दुनिया में अल्पसंख्यकों की रक्षा सरकारों को करनी चाहिए. सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद ने संसद में नोटिस देकर बांग्लादेश में हिंदु अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए भारत सरकार से दबाव बनाने की मांग की है. बांग्लादेश में जो हालात हैं. वह भारत सरकार का फेलियर बताती है. देश में हो रहे आंदोलन सरकार को संदेश दे रहे हैं कि आपने अपने आसपास के देशों को लेकर विदेश नीति में सरकार फेल हुई है. आखिर सरकार इस मुद्दे पर मौन क्यों है?"

आक्रोश रैली

इसी तरह इंदौर में लोगों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मुद्दे पर हस्तक्षेप की मांग करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर की जांच समिति गठित कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है. स्वयंसेवक संघ ने इंदौर के सकल हिंदू समाज से पैदल मार्च में शामिल होने का आह्वान किया था. लिहाजा शहर के हजारों लोग सुबह 7 से ही लालबाग परिसर में जुटना शुरू हो गए थे. दोपहर होते-होते लोगों की संख्या करीब 4 लाख तक पहुंच गई. लाल बाग परिसर में तमाम हिंदू समाज के लोगों के साथ साधु-संतों की मंडली भी मौजूद रही.

जन आक्रोश रैली में इंदौर जिले के विधायकों और आरएसएस के जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव के अलावा जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, उषा ठाकुर, रमेश मेंदोला समेत अन्य तमाम लोग मौजूद रहे. बांग्लादेश में हिंदुओं के दमन के खिलाफ निकली जन आक्रोश रैली में हिस्सा लेने के लिए शहर के व्यापारियों ने भी आधे दिन तक अपनी दुकान बंद रखी.

1200-675-23043308-thumbnail-16x9-bpl
भोपाल-इंदौर की सड़कों पर उतरे लाखों लोग
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/one-lakh-people-gathered-in-bhopal-against-violence-on-hindus/article-4759

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.