किराए के मकान में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, 4 गिरफ्तार, नगदी-मोबाइल समेत लाखों का हिसाब-किताब जब्त

Gwalior, MP

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल शुरू होते ही मध्य प्रदेश के ग्वालियर में क्रिकेट सटोरिए सक्रिय हो गए हैं। पुलिस ने किराए के मकान से चार सटोरियों के धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी दतिया जिले के रहने वाले है। आरोपियों के पास से मोबाइल, लाखों का हिसाब-किताब समेत नगदी बरामद की गई है। पुलिस ने पूछताछ कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह मामला ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र का है। दरअसल, माइक्रो बीठ प्रणाली में किराएदारों की जानकारी एकत्र करते समय एक मकान में कुछ युवक संदिग्ध होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस को पता चला था कि न्यू गोविन्दपुरी में स्थित एक मकान में कुछ लोग हैदराबाद सनराइजर्स बनाम राजस्थान रॉयल के बीच चल रहे मैच में सट्टा लगवा रहे है। सूचना की तस्दीक के लिए थाना प्रभारी प्रदीप प्रजापति को टीम के साथ दबिश के लिए भेजा गया।

पुलिस टीम ने मकान में दबिश देकर सट्टा लगवा रहे चार सटोरियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में दतिया के इंदरगढ़ के रहने वाले विकास शर्मा, आलोक राजावत, जय राजावत और रितिक राठौर है। आरोपियों के मोबाइल फोन में लाखों रुपए का हिसाब भी मिला है। मौके से चार मोबाइल व 2200 रुपए बरामद किए गए हैं। पिछले साल भी पुलिस ने दतिया डबरा और झांसी के सटोरियों को आईपीएल के दौरान शहर में सट्टा लगवाते हुए पकड़ा था। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Mar 2025 By दैनिक जागरण

किराए के मकान में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, 4 गिरफ्तार, नगदी-मोबाइल समेत लाखों का हिसाब-किताब जब्त

Gwalior, MP

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल शुरू होते ही मध्य प्रदेश के ग्वालियर में क्रिकेट सटोरिए सक्रिय हो गए हैं। पुलिस ने किराए के मकान से चार सटोरियों के धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी दतिया जिले के रहने वाले है। आरोपियों के पास से मोबाइल, लाखों का हिसाब-किताब समेत नगदी बरामद की गई है। पुलिस ने पूछताछ कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह मामला ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र का है। दरअसल, माइक्रो बीठ प्रणाली में किराएदारों की जानकारी एकत्र करते समय एक मकान में कुछ युवक संदिग्ध होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस को पता चला था कि न्यू गोविन्दपुरी में स्थित एक मकान में कुछ लोग हैदराबाद सनराइजर्स बनाम राजस्थान रॉयल के बीच चल रहे मैच में सट्टा लगवा रहे है। सूचना की तस्दीक के लिए थाना प्रभारी प्रदीप प्रजापति को टीम के साथ दबिश के लिए भेजा गया।

पुलिस टीम ने मकान में दबिश देकर सट्टा लगवा रहे चार सटोरियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में दतिया के इंदरगढ़ के रहने वाले विकास शर्मा, आलोक राजावत, जय राजावत और रितिक राठौर है। आरोपियों के मोबाइल फोन में लाखों रुपए का हिसाब भी मिला है। मौके से चार मोबाइल व 2200 रुपए बरामद किए गए हैं। पिछले साल भी पुलिस ने दतिया डबरा और झांसी के सटोरियों को आईपीएल के दौरान शहर में सट्टा लगवाते हुए पकड़ा था। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/online-satta-4-was-running-in-rented-house-and-seized/article-15441

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.