बीजेपी के अंदर 'खुल्लम खुल्ला' लड़ाई, एक-दूसरे के खिलाफ उतरे शिवराज के करीबी, भार्गव का कटेगा टिकट?

JAGRAN DESK

बुधनी में बीजेपी के अंदर पंगा बढ़ गया है। शिवराज सिंह चौहान के दो करीबी ही अब आमने सामने हैं। पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत खुद के लिए टिकट चाहते हैं। वहीं, पार्टी ने रामाकांत भार्गव को टिकट दिया है। पूर्व मंत्री रामपाल सिंह के सामने नाराज लोगों ने अपनी बात रख दी है।

मध्यप्रदेश में बुधनी सीट पर उपचुनाव से पहले, भाजपा के अंदर पंगा बढ़ गया है। पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत अब आरपार की लड़ाई शुरू कर दी है। चुनाव प्रभारी रामपाल सिंह के सामने ऐलान कर दिया है कि रामाकांत भार्गव का टिकट नहीं कटा तो मैं निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा और पार्टी मुश्किल में फंस जाएगी। हमारे समर्थक नोटा का बटन दबाएंगे।

बैठक में रामपाल सिंह के सामने ही हंगामा

पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह ने समर्थकों के साथ बुधनी विधानसभा सीट के भैरुंदा कस्बे में मंगलवार को एक बैठक की। भाजपा के उम्मीदवार रामाकांत भार्गव को बदलने की मांग कर रहे थे। दरअसल, भाजपा ने पिछले सप्ताह बुधनी सीट पर 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए भार्गव की उम्मीदवारी की घोषणा की थी।

शिवराज के इस्तीफे के कारण चुनाव

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विदिशा लोकसभा सीट से निर्वाचित होने के बाद बुधनी विधानसभा सीट से इस्तीफा देने के कारण उपचुनाव जरूरी हो गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने 2006 में मुख्यमंत्री बनने के बाद लगातार पांच बार और 1990 में एक बार बुधनी का प्रतिनिधित्व किया।

भार्गव हैं शिवराज के करीबी

भाजपा हलकों में भार्गव को चौहान का करीबी माना जाता है। बुधनी विधानसभा क्षेत्र विदिशा लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। बुधनी विधानसभा क्षेत्र के शाहगंज निवासी भार्गव ने 2019 से 2024 के बीच विदिशा लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था।

राजेंद्र सिंह ने छोड़ थी सीट

राजेंद्र सिंह 2003 में सीहोर जिले की बुधनी सीट से विधायक चुने गए थे, लेकिन उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री चौहान के राज्य विधानसभा में आने के वास्ते मार्ग प्रशस्त करने के लिए 2005 में इस्तीफा दे दिया था। उस समय चौहान विदिशा लोकसभा सीट से सांसद थे।

राजेंद्र सिंह चाहते हैं चुनाव लड़ना

मंगलवार को राजेंद्र सिंह ने भैरुंदा कस्बे में अपने समर्थकों के साथ बैठक की. जिसमें भार्गव की जगह उन्हें मैदान में उतारने की मांग उठाई गई। सिंह के समर्थकों ने नारे भी लगाए कि अगर उम्मीदवार नहीं बदला गया तो वे ‘उपरोक्त में से कोई नहीं’ (नोटा) का विकल्प चुनेंगे।

रामपाल सिंह के सामने नारेबाजी

बैठक स्थल पर पूर्व मंत्री रामपाल सिंह भी पहुंचे और राजेंद्र सिंह के समर्थकों ने उनके सामने यह मांग रखी। रामपाल सिंह पूर्व विधायक के समर्थकों से अकेले में बात करने की बात कहते सुने गए, लेकिन समर्थक बुधनी सीट से उम्मीदवार बदलने की मांग को खुलकर बोलते दिखे।

पार्टी आलाकमान तक पहुंचाएंगे बात

बाद में रामपाल सिंह ने कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं की बात वरिष्ठ नेताओं तक पहुंचाएंगे। राजेंद्र सिंह ने कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग पर बैठक में आए हैं।

पार्टी के निर्देशों का करूंगा पालन

उन्होंने कहा कि मैं पार्टी कार्यकर्ताओं को शांत करने के लिए आया हूं। मैं पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता हूं। मैं 70 साल का हूं और अपनी छवि खराब नहीं करना चाहता। मैं तभी चुनाव लड़ूंगा जब पार्टी उम्मीदवार बदलकर ऐसा करने के लिए कहेगी। मैं पार्टी के निर्देशों का पालन करूंगा। बुधनी में विपक्षी कांग्रेस ने भार्गव के खिलाफ पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल को मैदान में उतारा है।

दोनों हैं शिवराज के करीबी

गौरतलब है कि देवेंद्र सिंह राजपूत और रामाकांत भार्गव दोनों ही शिवराज सिंह चौहान के करीबी हैं। ऐसे में अब स्थिति को संभालने की जिम्मेदारी भी शिवराज के कंधों पर ही हैं। टिकट बंटने के बाद शिवराज सिंह चौहान बुधनी नहीं गए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Oct 2024 By दैनिक जागरण

बीजेपी के अंदर 'खुल्लम खुल्ला' लड़ाई, एक-दूसरे के खिलाफ उतरे शिवराज के करीबी, भार्गव का कटेगा टिकट?

JAGRAN DESK

मध्यप्रदेश में बुधनी सीट पर उपचुनाव से पहले, भाजपा के अंदर पंगा बढ़ गया है। पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत अब आरपार की लड़ाई शुरू कर दी है। चुनाव प्रभारी रामपाल सिंह के सामने ऐलान कर दिया है कि रामाकांत भार्गव का टिकट नहीं कटा तो मैं निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा और पार्टी मुश्किल में फंस जाएगी। हमारे समर्थक नोटा का बटन दबाएंगे।

बैठक में रामपाल सिंह के सामने ही हंगामा

पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह ने समर्थकों के साथ बुधनी विधानसभा सीट के भैरुंदा कस्बे में मंगलवार को एक बैठक की। भाजपा के उम्मीदवार रामाकांत भार्गव को बदलने की मांग कर रहे थे। दरअसल, भाजपा ने पिछले सप्ताह बुधनी सीट पर 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए भार्गव की उम्मीदवारी की घोषणा की थी।

शिवराज के इस्तीफे के कारण चुनाव

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विदिशा लोकसभा सीट से निर्वाचित होने के बाद बुधनी विधानसभा सीट से इस्तीफा देने के कारण उपचुनाव जरूरी हो गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने 2006 में मुख्यमंत्री बनने के बाद लगातार पांच बार और 1990 में एक बार बुधनी का प्रतिनिधित्व किया।

भार्गव हैं शिवराज के करीबी

भाजपा हलकों में भार्गव को चौहान का करीबी माना जाता है। बुधनी विधानसभा क्षेत्र विदिशा लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। बुधनी विधानसभा क्षेत्र के शाहगंज निवासी भार्गव ने 2019 से 2024 के बीच विदिशा लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था।

राजेंद्र सिंह ने छोड़ थी सीट

राजेंद्र सिंह 2003 में सीहोर जिले की बुधनी सीट से विधायक चुने गए थे, लेकिन उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री चौहान के राज्य विधानसभा में आने के वास्ते मार्ग प्रशस्त करने के लिए 2005 में इस्तीफा दे दिया था। उस समय चौहान विदिशा लोकसभा सीट से सांसद थे।

राजेंद्र सिंह चाहते हैं चुनाव लड़ना

मंगलवार को राजेंद्र सिंह ने भैरुंदा कस्बे में अपने समर्थकों के साथ बैठक की. जिसमें भार्गव की जगह उन्हें मैदान में उतारने की मांग उठाई गई। सिंह के समर्थकों ने नारे भी लगाए कि अगर उम्मीदवार नहीं बदला गया तो वे ‘उपरोक्त में से कोई नहीं’ (नोटा) का विकल्प चुनेंगे।

रामपाल सिंह के सामने नारेबाजी

बैठक स्थल पर पूर्व मंत्री रामपाल सिंह भी पहुंचे और राजेंद्र सिंह के समर्थकों ने उनके सामने यह मांग रखी। रामपाल सिंह पूर्व विधायक के समर्थकों से अकेले में बात करने की बात कहते सुने गए, लेकिन समर्थक बुधनी सीट से उम्मीदवार बदलने की मांग को खुलकर बोलते दिखे।

पार्टी आलाकमान तक पहुंचाएंगे बात

बाद में रामपाल सिंह ने कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं की बात वरिष्ठ नेताओं तक पहुंचाएंगे। राजेंद्र सिंह ने कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग पर बैठक में आए हैं।

पार्टी के निर्देशों का करूंगा पालन

उन्होंने कहा कि मैं पार्टी कार्यकर्ताओं को शांत करने के लिए आया हूं। मैं पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता हूं। मैं 70 साल का हूं और अपनी छवि खराब नहीं करना चाहता। मैं तभी चुनाव लड़ूंगा जब पार्टी उम्मीदवार बदलकर ऐसा करने के लिए कहेगी। मैं पार्टी के निर्देशों का पालन करूंगा। बुधनी में विपक्षी कांग्रेस ने भार्गव के खिलाफ पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल को मैदान में उतारा है।

दोनों हैं शिवराज के करीबी

गौरतलब है कि देवेंद्र सिंह राजपूत और रामाकांत भार्गव दोनों ही शिवराज सिंह चौहान के करीबी हैं। ऐसे में अब स्थिति को संभालने की जिम्मेदारी भी शिवराज के कंधों पर ही हैं। टिकट बंटने के बाद शिवराज सिंह चौहान बुधनी नहीं गए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/open-fight-within-bjp-against-each-other-bhargava-close-to/article-1839

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.