- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- "ऑपरेशन सिंदूर": भारत की एयर स्ट्राइक से पाकिस्तानी ठिकाने तबाह, मध्य प्रदेश में खुशी की लहर
"ऑपरेशन सिंदूर": भारत की एयर स्ट्राइक से पाकिस्तानी ठिकाने तबाह, मध्य प्रदेश में खुशी की लहर
Bhopal
पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक ने एक बार फिर देशवासियों को गर्व महसूस कराया है।
पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 9 आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया, जो तीनों सेनाओं के संयुक्त ऑपरेशन का हिस्सा था। इस जवाबी कार्रवाई को लेकर मध्य प्रदेश में भी खुशी का माहौल है और राजनीतिक नेताओं ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय सेना के इस साहसिक कदम का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “भारत माता की जय।” उन्होंने ‘ADG PI – INDIAN ARMY’ के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए भारतीय सेना के इस कार्य को सराहा। वहीं, कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "ये नया भारत है, भारतीय सेना जिन्दाबाद, जय हिन्द।" उन्होंने भारत की ताकत और साहस को सामने लाया।

राज्य में राजनीतिक हलकों में भी इस ऑपरेशन को लेकर खुशी का वातावरण है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी इस पर गर्व महसूस किया और भारतीय सेना की बहादुरी की सराहना की। 
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए