- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सिंगरौली में पहली बार ड्रोन से पकड़ी अफीम की खेती, अफीम के 450 पौधे जब्त
सिंगरौली में पहली बार ड्रोन से पकड़ी अफीम की खेती, अफीम के 450 पौधे जब्त
Singroli, MP
सिंगरौली पुलिस ने ड्रोन की मदद से अफीम की खेती का खुलासा किया है. 450 अफीम के पौधे बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
जिले में सिंगरौली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई की है. जहां पुलिस ने घर के पीछे बाउंड्री वॉल में लगाए गए 1 लाख रुपए कीमत के 450 नग अफीम के पौधों को बरामद किया है. पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड में भेजा है. वहीं इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीयों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
घर के पीछे अफीम की खेती
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को 25 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम धनहरा में गोवर्धन प्रसाद जायसवाल (उम्र 60 वर्ष) ने मकान के पीछे बनी बाउंड्री के अंदर अफीम की खेती कर रखी है. सूचना पुख्ता होने पर पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री और एसडीओपी मोरवा केके पांडेय ने टीम गठित कर क्षेत्र में ड्रोन उड़वाया और अफीम की खेती का स्थान चिन्हित किया. इसके बाद मौके पर पहुंचकर आरोपी गोवर्धन प्रसाद जायसवाल के कब्जे से 450 नग अफीम के पौधे जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
जिले में पहली बार ड्रोन कैमरे की मदद से कार्रवाई
प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि, ''पहली बार सिंगरौली पुलिस ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया और मुखबिर की सुचना पर घर के पिछे बाउंड्री वॉल वाले खेत में लगाए गए अवैध अफीम की खेती का पता लगाया. सिंगरौली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत यह बड़ी कार्यवाही की है. आगे भी हम आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके कार्रवाई करते रहेंगे.''
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए