- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- 15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, चार वेदर सिस्टम एकसाथ सक्रिय
15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, चार वेदर सिस्टम एकसाथ सक्रिय
BHOPAL, MP
मध्यप्रदेश में मानसून ने जोरदार दस्तक दी है। प्रदेशभर में बारिश का दौर शुरू हो गया है और अगले 24 घंटों के दौरान 15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ग्वालियर-चंबल संभाग के तीन जिलों में तो हालात और भी गंभीर हो सकते हैं, जहां सवा चार इंच तक बारिश होने की चेतावनी है।
चार वेदर सिस्टम कर रहे असर
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, फिलहाल प्रदेश पर चार अलग-अलग मानसूनी सिस्टम सक्रिय हैं – दो लो प्रेशर एरिया, एक कम दबाव क्षेत्र और तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन। इनकी वजह से न केवल बारिश बल्कि तेज हवाओं और बिजली गिरने की घटनाएं भी संभावित हैं।
इन जिलों में भारी बारिश का खतरा – ऑरेंज अलर्ट
-
गुना, श्योपुर, मुरैना, बड़वानी, झाबुआ, धार, रतलाम, मंदसौर, नीमच, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, डिंडौरी, बालाघाट
इन जिलों में बिजली चमकने, गरज-चमक के साथ तेज बारिश और 50–60 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी आने का खतरा है।
इन जिलों में भी सावधानी जरूरी – येलो अलर्ट
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, रीवा, शहडोल, छिंदवाड़ा, सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, खरगोन, खंडवा, अलीराजपुर, देवास, शाजापुर, आगर, बालाघाट, मंडला, नरसिंहपुर, दमोह, कटनी, सतना, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, उमरिया, सिवनी सहित कुल 40 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।
अगले 4 दिन पूरे प्रदेश में एक्टिव रहेगा मानसून
मौसम विभाग ने आगामी 4 दिनों तक पूरे प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। किसान, यात्री और आम नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। शहरों में जलभराव, ग्रामीण क्षेत्रों में नदियों और नालों में जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए