MP के 22 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, नदियों में उफान और गांवों में बाढ़ का खतरा

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर अपनी रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार 11 जुलाई के लिए प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है, उनमें अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, बालाघाट, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, अशोकनगर, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, निवाड़ी और टीकमगढ़ शामिल हैं।

नदियों में उफान, गांवों में खतरा

गुरुवार को हुई तेज बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। मंडला समेत कई जिलों में नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। ग्वालियर और शिवपुरी सीमा पर बना हरसी बांध पूरी तरह भर चुका है और पानी का ओवरफ्लो शुरू हो गया है, जिससे दोनों जिलों के करीब 20 गांवों में पानी घुसने का खतरा बढ़ गया है।

कहां-कितनी बारिश

  • ग्वालियर और रीवा में 9 घंटे में ढाई इंच बारिश दर्ज की गई।

  • दतिया में पौन इंच,

  • टीकमगढ़, सतना, छतरपुर (खजुराहो) में आधा इंच पानी गिरा।

  • सीधी, सागर, मऊगंज, उमरिया, दमोह, सिवनी, गुना में भी लगातार बारिश का दौर जारी है।

आगे क्या?

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में सिस्टम और भी स्ट्रॉन्ग होने वाला है। इसका असर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर-चंबल जैसे बड़े शहरों में दिखेगा, जहां तेज बारिश की संभावना है।

लोगों को सलाह दी गई है कि वे नदी-नालों के आसपास न जाएं, बिजली कड़कने के दौरान खुले में न रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jul 2025 By दैनिक जागरण

MP के 22 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, नदियों में उफान और गांवों में बाढ़ का खतरा

BHOPAL, MP

जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है, उनमें अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, बालाघाट, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, अशोकनगर, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, निवाड़ी और टीकमगढ़ शामिल हैं।

नदियों में उफान, गांवों में खतरा

गुरुवार को हुई तेज बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। मंडला समेत कई जिलों में नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। ग्वालियर और शिवपुरी सीमा पर बना हरसी बांध पूरी तरह भर चुका है और पानी का ओवरफ्लो शुरू हो गया है, जिससे दोनों जिलों के करीब 20 गांवों में पानी घुसने का खतरा बढ़ गया है।

कहां-कितनी बारिश

  • ग्वालियर और रीवा में 9 घंटे में ढाई इंच बारिश दर्ज की गई।

  • दतिया में पौन इंच,

  • टीकमगढ़, सतना, छतरपुर (खजुराहो) में आधा इंच पानी गिरा।

  • सीधी, सागर, मऊगंज, उमरिया, दमोह, सिवनी, गुना में भी लगातार बारिश का दौर जारी है।

आगे क्या?

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में सिस्टम और भी स्ट्रॉन्ग होने वाला है। इसका असर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर-चंबल जैसे बड़े शहरों में दिखेगा, जहां तेज बारिश की संभावना है।

लोगों को सलाह दी गई है कि वे नदी-नालों के आसपास न जाएं, बिजली कड़कने के दौरान खुले में न रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/orange-alert-rivers-in-22-districts-of-mp-and-flood/article-27248

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.