- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- छिंदवाड़ा के V2 मॉल में लिफ्ट गिरने से हड़कंप: 11 घायल, 5 की हालत गंभीर; जांच के आदेश
छिंदवाड़ा के V2 मॉल में लिफ्ट गिरने से हड़कंप: 11 घायल, 5 की हालत गंभीर; जांच के आदेश
Chhindwara, MP
छिंदवाड़ा के लालबाग इलाके में गुरुवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब V2 मॉल की लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई। लिफ्ट में मौजूद महिलाओं सहित 11 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 5 की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद मॉल परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
सूत्रों के अनुसार, लिफ्ट का स्टील वायर अचानक टूट गया था, जिससे यह गंभीर हादसा हुआ। गिरते ही जोरदार आवाज सुनाई दी और लिफ्ट में मौजूद लोगों की चीख-पुकार मॉल में गूंज उठी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद मॉल में मौजूद ग्राहक डर के मारे बाहर भागने लगे।
कोतवाली पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। कोतवाली एसआई नारायण बघेल ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायल लोगों को बाहर निकाल लिया गया था और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ लोगों को सिर और रीढ़ में चोटें आई हैं।
यह मॉल हाल ही में शुरू हुआ था और ऐसे में तकनीकी लापरवाही को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिला प्रशासन ने इस हादसे को गंभीरता से लेते हुए मॉल की तकनीकी सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। मॉल प्रबंधन से जवाब-तलब किया गया है और अन्य उपकरणों की भी समीक्षा की जाएगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए