भारत-पाक सीमा तनाव: एमपी में पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लौटने का आदेश

Bhopal, MP

भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के मद्देनजर मध्यप्रदेश में भी सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है।

छुट्टी पर गए अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, छुट्टी पर जाने के लिए आवेदन करने वालों को भी मना किया जा रहा है।

ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने मस्जिदों से की विशेष अपील

इस बीच, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने देशभर की मस्जिदों से एक विशेष अपील की है। बोर्ड ने सभी मस्जिदों से अपील की है कि 9 मई को जुमे की नमाज के बाद भारत की जीत और पाकिस्तान की हार के लिए सामूहिक दुआ कराई जाए।

भोपाल में तिरंगा फहराकर जताई देशभक्ति की भावना

भोपाल में शुक्रवार को लोगों ने बड़े तालाब के किनारे स्थित बोट क्लब पर खड़े सुदर्शन चक्र टैंक पर चढ़कर तिरंगा फहराया और वंदे मातरम के नारे लगाए। इस दौरान लोगों ने कहा कि अब समय गया है कि आतंकवाद को जड़ से समाप्त किया जाए और भारत की सेना की मेहनत के फलस्वरूप पाकिस्तान का नाम भी जल्द ही मिट जाएगा।

इंदौर में आयोजनों पर प्रतिबंध, सुरक्षा इंतजाम कड़े

इंदौर में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने भारतीय नागरिक संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी किया है। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ग्वालियर में प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट के निर्देश पर शहर के सभी 66 वार्डों की मैपिंग की गई है, और पर्याप्त सायरन लगाने के आदेश दिए गए हैं।

संजय गांधी डैम की सुरक्षा पर निरीक्षण

उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली स्थित संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के डैम और प्लांट की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान ताप विद्युत केंद्र के मुख्य अभियंता एच के त्रिपाठी ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 May 2025 By दैनिक जागरण

भारत-पाक सीमा तनाव: एमपी में पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लौटने का आदेश

Bhopal, MP

छुट्टी पर गए अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, छुट्टी पर जाने के लिए आवेदन करने वालों को भी मना किया जा रहा है।

ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने मस्जिदों से की विशेष अपील

इस बीच, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने देशभर की मस्जिदों से एक विशेष अपील की है। बोर्ड ने सभी मस्जिदों से अपील की है कि 9 मई को जुमे की नमाज के बाद भारत की जीत और पाकिस्तान की हार के लिए सामूहिक दुआ कराई जाए।

भोपाल में तिरंगा फहराकर जताई देशभक्ति की भावना

भोपाल में शुक्रवार को लोगों ने बड़े तालाब के किनारे स्थित बोट क्लब पर खड़े सुदर्शन चक्र टैंक पर चढ़कर तिरंगा फहराया और वंदे मातरम के नारे लगाए। इस दौरान लोगों ने कहा कि अब समय गया है कि आतंकवाद को जड़ से समाप्त किया जाए और भारत की सेना की मेहनत के फलस्वरूप पाकिस्तान का नाम भी जल्द ही मिट जाएगा।

इंदौर में आयोजनों पर प्रतिबंध, सुरक्षा इंतजाम कड़े

इंदौर में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने भारतीय नागरिक संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी किया है। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ग्वालियर में प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट के निर्देश पर शहर के सभी 66 वार्डों की मैपिंग की गई है, और पर्याप्त सायरन लगाने के आदेश दिए गए हैं।

संजय गांधी डैम की सुरक्षा पर निरीक्षण

उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली स्थित संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के डैम और प्लांट की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान ताप विद्युत केंद्र के मुख्य अभियंता एच के त्रिपाठी ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/order-to-return-to-duty-for-policemen-in-indo-pak-border/article-20253

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.