- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- रायसेन में संगठन महामंत्री ने सुनी ‘मन की बात’, बोले- यह जनसंवाद का सशक्त माध्यम
रायसेन में संगठन महामंत्री ने सुनी ‘मन की बात’, बोले- यह जनसंवाद का सशक्त माध्यम
Raisen, MP
भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने रविवार को रायसेन जिले के खरवई मंडल के बूथ क्रमांक 88 पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को सुना।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि "‘मन की बात’ केवल एक रेडियो प्रसारण नहीं है, बल्कि यह देश के हर कोने तक जनसंवाद की एक जीवंत और प्रभावशाली कड़ी बन चुका है। इसमें महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि प्रधानमंत्री का विचार हर नागरिक तक पहुंच रहा है और लोग उससे प्रेरित हो रहे हैं।"
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिला कार्यकर्ता, वरिष्ठजन और युवा मौजूद रहे। वक्ताओं ने ‘मन की बात’ को राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया और कहा कि इसके जरिए सामाजिक बदलाव को भी गति मिली है।
अन्य प्रमुख उपस्थिति:
इस आयोजन में भाजपा प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीना और भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
स्थानीय नागरिकों ने इस संवाद को उत्साहपूर्वक सुना और प्रधानमंत्री के विचारों को जनसेवा की प्रेरणा बताया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए