गरीबी मुक्त गांव बनाना हमारा संकल्प, रायसेन में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

JAGRAN DESK

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ शासन की प्रमुख योजनाओं की समीक्षा बैठक की.

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को रायसेन जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्ट्रेट में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की चल रही योजनाओं की समीक्षा की. इसके साथ ही कृषि मंत्री ने देश की जीडीपी में कृषि क्षेत्र के बढ़ते हुए आंकड़ों को भी साझा किया. इस दौरान उन्होंने रायसेन जिले में आदर्श गांव बनाने के साथ हर घर तक रोजगार पहुंचने की बात कही. बैठक रायसेन जिले की चारों विधानसभाओं के साथ ही होशंगाबाद के सांसद भी मौजूद रहे.

केंद्रीय कृषि मंत्री ने अधिकारियों के साथ शासन की योजनाओं की समीक्षा बैठक की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को रायसेन पहुचे जहां उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ शासन की योजनाओं की समीक्षा बैठक की. जिसके बाद उन्होंने लाडली लक्ष्मी लखपति योजना के कार्यक्रम को भी संबोधन किया. इसके बाद उन्होंने रायसेन के ग्राम पठारी में बनने वाले लॉ कॉलेज का शिलान्यास कर भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.

कृषि मंत्री ने जिला कलेक्टर सभा कक्ष में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेने के बाद मीडिया से चर्चा कर कहा "रायसेन जिला समृद्ध बने, विकसित बने, जनकल्याण की दृष्टि से यह जिला आदर्श जिला है. इसी संकल्प की दृष्टि के चलते आज हमने यहां के अधिकारियों से चर्चा की है. हमने प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री आवास, सड़क, सम्मान निधि, शहरी आवास की समीक्षा की है. सॉइल हेल्थ कार्ड, आयुष्मान भारत योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की है.

कृषि विकास दर 5.3 प्रतिशत रही जो पिछले साल से काफी बेहतर

उन्होंने कहा, "आज हम लाखपति दीदी के साथ प्रधानमंत्री आवास और जल जीवन मिशन की योजनाएं भी देखेंगे. मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि कृषि विकास दर 5.3 प्रतिशत रही है जो पिछले साल से काफी बेहतर है."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Dec 2024 By दैनिक जागरण

गरीबी मुक्त गांव बनाना हमारा संकल्प, रायसेन में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

JAGRAN DESK

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को रायसेन जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्ट्रेट में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की चल रही योजनाओं की समीक्षा की. इसके साथ ही कृषि मंत्री ने देश की जीडीपी में कृषि क्षेत्र के बढ़ते हुए आंकड़ों को भी साझा किया. इस दौरान उन्होंने रायसेन जिले में आदर्श गांव बनाने के साथ हर घर तक रोजगार पहुंचने की बात कही. बैठक रायसेन जिले की चारों विधानसभाओं के साथ ही होशंगाबाद के सांसद भी मौजूद रहे.

केंद्रीय कृषि मंत्री ने अधिकारियों के साथ शासन की योजनाओं की समीक्षा बैठक की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को रायसेन पहुचे जहां उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ शासन की योजनाओं की समीक्षा बैठक की. जिसके बाद उन्होंने लाडली लक्ष्मी लखपति योजना के कार्यक्रम को भी संबोधन किया. इसके बाद उन्होंने रायसेन के ग्राम पठारी में बनने वाले लॉ कॉलेज का शिलान्यास कर भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.

कृषि मंत्री ने जिला कलेक्टर सभा कक्ष में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेने के बाद मीडिया से चर्चा कर कहा "रायसेन जिला समृद्ध बने, विकसित बने, जनकल्याण की दृष्टि से यह जिला आदर्श जिला है. इसी संकल्प की दृष्टि के चलते आज हमने यहां के अधिकारियों से चर्चा की है. हमने प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री आवास, सड़क, सम्मान निधि, शहरी आवास की समीक्षा की है. सॉइल हेल्थ कार्ड, आयुष्मान भारत योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की है.

कृषि विकास दर 5.3 प्रतिशत रही जो पिछले साल से काफी बेहतर

उन्होंने कहा, "आज हम लाखपति दीदी के साथ प्रधानमंत्री आवास और जल जीवन मिशन की योजनाएं भी देखेंगे. मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि कृषि विकास दर 5.3 प्रतिशत रही है जो पिछले साल से काफी बेहतर है."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/our-resolve-is-to-create-a-poverty-free-village-said-agriculture/article-4526

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.