मंत्री विजय शाह के खिलाफ कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bhopal, MP

On

मध्यप्रदेश के राजभवन के बाहर कांग्रेस विधायकों ने काले कपड़े पहनकर धरना प्रदर्शन किया और जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह के खिलाफ बर्खास्तगी की मांग की। यह धरना उनके द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित और आपत्तिजनक बयान देने के विरोध में आयोजित किया गया।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेस विधायकों का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला और ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने मंत्री शाह के खिलाफ सख्त कार्रवाई और इस्तीफा की मांग की है। मामला तब और तूल पकड़ गया जब मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने इस विवाद पर स्वतः संज्ञान लेते हुए जबलपुर बेंच ने डीजीपी को मंत्री विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। इस पर धारा 152, 196(1)(बी) और 197(1)(सी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

धरने के दौरान कांग्रेस विधायक एकजुट होकर बैठे रहे और पुलिस द्वारा धरना खत्म करने की कई बार समझाइश देने के बावजूद वे नहीं माने। पुलिस ने अंततः धरना स्थल से सभी कांग्रेस विधायकों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर कोर्ट का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मामला कोर्ट में है और कांग्रेस के नाटक बंद होने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार न्याय व्यवस्था का सम्मान करती है और किसी भी अनावश्यक राजनीतिक विरोध को स्वीकार नहीं करेगी।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 May 2025 By Nitin Trivedi

मंत्री विजय शाह के खिलाफ कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bhopal, MP

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेस विधायकों का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला और ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने मंत्री शाह के खिलाफ सख्त कार्रवाई और इस्तीफा की मांग की है। मामला तब और तूल पकड़ गया जब मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने इस विवाद पर स्वतः संज्ञान लेते हुए जबलपुर बेंच ने डीजीपी को मंत्री विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। इस पर धारा 152, 196(1)(बी) और 197(1)(सी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

धरने के दौरान कांग्रेस विधायक एकजुट होकर बैठे रहे और पुलिस द्वारा धरना खत्म करने की कई बार समझाइश देने के बावजूद वे नहीं माने। पुलिस ने अंततः धरना स्थल से सभी कांग्रेस विधायकों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर कोर्ट का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मामला कोर्ट में है और कांग्रेस के नाटक बंद होने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार न्याय व्यवस्था का सम्मान करती है और किसी भी अनावश्यक राजनीतिक विरोध को स्वीकार नहीं करेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/outside-raj-bhavan-congress-mlas-protest-leader-singhar-demanded-the/article-21097

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.