- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- ओवरलोड ट्रैक्टर का टायर फटा, दो छात्रों की मौके पर मौत, मृतक में एक कांग्रेस नेता का बेटा
ओवरलोड ट्रैक्टर का टायर फटा, दो छात्रों की मौके पर मौत, मृतक में एक कांग्रेस नेता का बेटा
Neemach, MP
मध्यप्रदेश के नीचम जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। यहां तिलस्वां मार्ग स्थित ग्राम फुसरिया के पास शुक्रवार शाम एक ओवरलोड ट्रैक्टर का टायर अचानक फट गया। घटना में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक छात्र में एक कांग्रेस नेता का बेटा भी शामिल है।
तिलस्वां महादेव दर्शन करने जा रहे थे तीनों छात्र
बताया जा रहा हैं कि सिंगोली थाना क्षेत्र के ग्राम फुसरिया के पास शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे तीन छात्र मोटरसाइकिल पर सवार होकर तिलस्वां महादेव दर्शन करने जा रहे थे। ग्राम फूंसरिया से आगे एक पत्थर से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर का टायर फट गया। जिससे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। ऐसे में पास से गुजर रहे मोटरसाइकिल पर सवार तीनों छात्र ट्राली में भरे पत्थरो से टकराकर भीषण दुर्घटना का शिकार हो गए। दुर्घटना में कांग्रेस नेता बालकिशन धाकड़ का पुत्र सांवरा धाकड़ निवासी लाडपुरा थाना सिंगोली व विशाल पिता राधेश्याम धाकड़ निवासी कंवर जी की खेड़ी थाना सिंगोली की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों में एक कांग्रेस नेता का बेटा
हादसे में अभय कुमार पिता शिवलाल धाकड़ निवासी कदवासा को गंभीर चोट लगी जिसे दूसरी जगह इलाज के लिए रेफर किया गया हैं। वहीं बाकि दो छात्रों के शवों को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। बता दें कि मृतक सांवरा धाकड़ कांग्रेस नेता बालकिशन धाकड़ का पुत्र है और कक्षा 10 वीं में अध्ययनरत हैं। तीनो छात्रों का शुक्रवार को अंतिम पेपर था। वे पेपर देने के बाद मोटरसाइकिल से तिलस्वां महादेव दर्शन करने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए