26 दिसंबर से पचमढ़ी महोत्सव का आगाज, सैलानियों के लिए न्यू ईयर सेलिब्रेशन का खास इंतजाम

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में पचमढ़ी महोत्सव होने वाला है. जिसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है. इस बार कई अनूठे प्रोग्राम होंगे.

मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में 26 दिसंबर से 1 जनवरी 25 तक आयोजित होने वाला पचमढ़ी महोत्सव पर्यटकों के लिए इस बार अनूठा होने वाला है. जिला प्रशासन द्वारा महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई है. इस महोत्सव में साहसिक गतिविधियों से लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक, इस महोत्सव में हर उम्र और रुचि के पर्यटकों के लिए कुछ न कुछ खास होगा. बता दें की नववर्ष उत्सव के दौरान पर्यटक पचमढ़ी में वर्ष 2025 के पहले सूर्योदय का आनंद लेंगे. पचमढ़ी का प्राकृतिक सौंदर्य और शांति नए साल का स्वागत करने के लिए एक उत्तम स्थल प्रदान करेगा.

साहसिक गतिविधियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम

साल 2024 के खत्म से पहले पचमढ़ी महोत्सव में साहसिक ट्रेकिंग, कैम्पिंग, साइकलिंग और अन्य साहसिक गतिविधियों का आयोजन होगा. इसके साथ ही सांस्कृतिक लोक नृत्य, संगीत, आर्मी बैंड और योग की विशेष प्रस्तुतियां पर्यटकों को आकर्षित करेंगी. खासतौर पर, पचमढ़ी रन, भोजन मिलेट कैफे, जैविक खाद्य महोत्सव और प्राकृतिक उत्पादों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा. साथ ही पक्षी दर्शन, प्रकृति भ्रमण और तितली दर्शन जैसी गतिविधियां पर्यटकों को प्रकृति के करीब लाएंगी.

New Year celebration in Pachmarhi
पचमढ़ी की खूबसूरत वादियां 

हेरिटेज और धार्मिक पर्यटन

हेरिटेज रॉक आर्ट पेंटिंग, हेरिटेज वॉक, तारों का अवलोकन, और धार्मिक स्थल जैसे चौरागढ़, महादेव मंदिर और अन्य मंदिर यात्रा भी महोत्सव का हिस्सा होंगे. ये गतिविधियां पचमढ़ी की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर का अन्वेषण करने का अनूठा अवसर प्रदान करेंगी.

Pachmarhi Mahotsav
पचमढ़ी महोत्सव में शामिल होंगे कई टूरिस्ट 

विशेष आकर्षण और संगीत प्रस्तुतियां

पचमढ़ी महोत्सव के दौरान 26 दिसंबर को रंगारंग कार्निवल का आयोजन होगा. यह महोत्‍सव का आकर्षण का केन्‍द्र होगा. जिसमें पर्यटकों का स्वागत किया जाएगा. 29 दिसंबर को मिलिट्री बैंड द्वारा मधुर संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी. महोत्सव में खासतौर पर 30 दिसंबर को सारेगामापा और बॉलीवुड गायिका इशिता विश्वकर्मा अपने मधुर स्वरों से महोत्सव को संगीतमय बनाएंगी. 31 दिसंबर को हास्य कवि हिमांशु बवंडर (शर्मा) पर्यटकों के लिए हंसी-ठहाकों के साथ वर्ष 2024 की विदाई देंगे.

Pachmarhi Festival
1 जनवरी के साल के पहले सूर्योदय का लेंगे आनंद
 
एक सप्ताह का उत्सव

पचमढ़ी महोत्सव का एक सप्ताह का यह आयोजन पर्यटकों को साहसिक गतिविधियों, सांस्कृतिक समृद्धि और धार्मिक अनुभवों का संपूर्ण मिश्रण प्रदान करेगा. जिससे हर व्यक्ति को एक सकारात्मक और उत्साही अनुभव प्राप्त होगा. पचमढ़ी महोत्सव 2024-25 पर्यटन, संस्कृति और साहसिक गतिविधियों का अद्वितीय संगम साबित होगा, और पर्यटकों के लिए यादगार होगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Dec 2024 By दैनिक जागरण

26 दिसंबर से पचमढ़ी महोत्सव का आगाज, सैलानियों के लिए न्यू ईयर सेलिब्रेशन का खास इंतजाम

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में 26 दिसंबर से 1 जनवरी 25 तक आयोजित होने वाला पचमढ़ी महोत्सव पर्यटकों के लिए इस बार अनूठा होने वाला है. जिला प्रशासन द्वारा महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई है. इस महोत्सव में साहसिक गतिविधियों से लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक, इस महोत्सव में हर उम्र और रुचि के पर्यटकों के लिए कुछ न कुछ खास होगा. बता दें की नववर्ष उत्सव के दौरान पर्यटक पचमढ़ी में वर्ष 2025 के पहले सूर्योदय का आनंद लेंगे. पचमढ़ी का प्राकृतिक सौंदर्य और शांति नए साल का स्वागत करने के लिए एक उत्तम स्थल प्रदान करेगा.

साहसिक गतिविधियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम

साल 2024 के खत्म से पहले पचमढ़ी महोत्सव में साहसिक ट्रेकिंग, कैम्पिंग, साइकलिंग और अन्य साहसिक गतिविधियों का आयोजन होगा. इसके साथ ही सांस्कृतिक लोक नृत्य, संगीत, आर्मी बैंड और योग की विशेष प्रस्तुतियां पर्यटकों को आकर्षित करेंगी. खासतौर पर, पचमढ़ी रन, भोजन मिलेट कैफे, जैविक खाद्य महोत्सव और प्राकृतिक उत्पादों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा. साथ ही पक्षी दर्शन, प्रकृति भ्रमण और तितली दर्शन जैसी गतिविधियां पर्यटकों को प्रकृति के करीब लाएंगी.

New Year celebration in Pachmarhi
पचमढ़ी की खूबसूरत वादियां 

हेरिटेज और धार्मिक पर्यटन

हेरिटेज रॉक आर्ट पेंटिंग, हेरिटेज वॉक, तारों का अवलोकन, और धार्मिक स्थल जैसे चौरागढ़, महादेव मंदिर और अन्य मंदिर यात्रा भी महोत्सव का हिस्सा होंगे. ये गतिविधियां पचमढ़ी की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर का अन्वेषण करने का अनूठा अवसर प्रदान करेंगी.

Pachmarhi Mahotsav
पचमढ़ी महोत्सव में शामिल होंगे कई टूरिस्ट 

विशेष आकर्षण और संगीत प्रस्तुतियां

पचमढ़ी महोत्सव के दौरान 26 दिसंबर को रंगारंग कार्निवल का आयोजन होगा. यह महोत्‍सव का आकर्षण का केन्‍द्र होगा. जिसमें पर्यटकों का स्वागत किया जाएगा. 29 दिसंबर को मिलिट्री बैंड द्वारा मधुर संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी. महोत्सव में खासतौर पर 30 दिसंबर को सारेगामापा और बॉलीवुड गायिका इशिता विश्वकर्मा अपने मधुर स्वरों से महोत्सव को संगीतमय बनाएंगी. 31 दिसंबर को हास्य कवि हिमांशु बवंडर (शर्मा) पर्यटकों के लिए हंसी-ठहाकों के साथ वर्ष 2024 की विदाई देंगे.

Pachmarhi Festival
1 जनवरी के साल के पहले सूर्योदय का लेंगे आनंद
 
एक सप्ताह का उत्सव

पचमढ़ी महोत्सव का एक सप्ताह का यह आयोजन पर्यटकों को साहसिक गतिविधियों, सांस्कृतिक समृद्धि और धार्मिक अनुभवों का संपूर्ण मिश्रण प्रदान करेगा. जिससे हर व्यक्ति को एक सकारात्मक और उत्साही अनुभव प्राप्त होगा. पचमढ़ी महोत्सव 2024-25 पर्यटन, संस्कृति और साहसिक गतिविधियों का अद्वितीय संगम साबित होगा, और पर्यटकों के लिए यादगार होगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/pachmarhi-festival-starts-from-26th-december-special-arrangements-for-new/article-5988

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.