- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- दर्दनाक हादसाः बस में आग लगने से भीतर सो रहे कंडक्टर की मौत... Vedio
दर्दनाक हादसाः बस में आग लगने से भीतर सो रहे कंडक्टर की मौत... Vedio
singroli, MP
मध्यप्रदेश के सिंगरौली में दर्दनाक हादसा हो गया। बस स्टैंड में खड़ी दो बसों में आग लग गई। बस में आग लगने से भीतर सो रहे कंडक्टर की मौत हो गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि उसे भागने का मौका नहीं मिला और जिंदा जल गया। आग की सूचना पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया, तब तक बस जलकर खाक हो चुकी थी। इस आगजनी में जनहानि के साथ मालिकों को भी लाखों का नुकसान हुआ है।
दरअसल घटना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड में देर रात लगभग 12 बजे के बाद की है, जहां पहले विजय ट्रेवल्स की बस में आग लगी उसके बाद समीप ही खड़ी सिद्दीकी बस को चपेट में ले लिया। इस आगजनी में विजय बस के भीतर सो रहे कंडक्टर (खलासी) हरीश पनिका की मौत हो गई। विजय ट्रेवल्स की बस छत्तीसगढ़ से बैढ़न चलती थी। आग की सूचना पर फायर बिग्रेड और पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई, फिर भी भीतर सो रहे खलासी को बचाया नहीं जा सका। आग लगने का कारण अज्ञात है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Lallur
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए