करह धाम से लौटते समय दर्दनाक हादसा: महिला की मौत, दो बच्चों समेत परिवार के चार सदस्य घायल

Morena, MP

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर करह धाम आश्रम से दर्शन कर लौट रहा एक परिवार गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गया।

तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चों समेत परिवार के अन्य चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नूराबाद थाना क्षेत्र के करह धाम मार्ग पर हुआ।

बाइक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, कैलारस निवासी अल्केश बघेल अपनी पत्नी मंजू बघेल, मां स्नेही बघेल और दो बच्चों — साक्षी और कान्हा — के साथ बाइक से करह धाम से प्रसादी लेकर लौट रहे थे। आश्रम से कुछ ही दूरी पर एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

मंजू बघेल की मौके पर मौत, बाकी गंभीर घायल

हादसे के बाद सभी को मुरैना जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मंजू बघेल को मृत घोषित कर दिया। बच्चों और दादी स्नेही बघेल की स्थिति नाजुक होने के कारण उन्हें ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बाइक चला रहे अल्केश बघेल को भी चोटें आई हैं, हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

फरार है कार चालक, पुलिस कर रही तलाश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। नूराबाद थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है।

हादसे के बाद मार्ग पर जाम, यातायात बाधित

घटना के बाद करह धाम आश्रम मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और राहगीर घटनास्थल पर जुट गए। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आवागमन बहाल कराया।

गुरु पूर्णिमा की खुशियां बदली मातम में

जहां परिवार दर्शन और प्रसादी लेकर घर लौट रहा था, वहीं यह हादसा पूरे परिवार के लिए दुख का कारण बन गया। गांव और परिजनों के बीच शोक की लहर फैल गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jul 2025 By दैनिक जागरण

करह धाम से लौटते समय दर्दनाक हादसा: महिला की मौत, दो बच्चों समेत परिवार के चार सदस्य घायल

Morena, MP

तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चों समेत परिवार के अन्य चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नूराबाद थाना क्षेत्र के करह धाम मार्ग पर हुआ।

बाइक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, कैलारस निवासी अल्केश बघेल अपनी पत्नी मंजू बघेल, मां स्नेही बघेल और दो बच्चों — साक्षी और कान्हा — के साथ बाइक से करह धाम से प्रसादी लेकर लौट रहे थे। आश्रम से कुछ ही दूरी पर एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

मंजू बघेल की मौके पर मौत, बाकी गंभीर घायल

हादसे के बाद सभी को मुरैना जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मंजू बघेल को मृत घोषित कर दिया। बच्चों और दादी स्नेही बघेल की स्थिति नाजुक होने के कारण उन्हें ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बाइक चला रहे अल्केश बघेल को भी चोटें आई हैं, हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

फरार है कार चालक, पुलिस कर रही तलाश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। नूराबाद थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है।

हादसे के बाद मार्ग पर जाम, यातायात बाधित

घटना के बाद करह धाम आश्रम मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और राहगीर घटनास्थल पर जुट गए। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आवागमन बहाल कराया।

गुरु पूर्णिमा की खुशियां बदली मातम में

जहां परिवार दर्शन और प्रसादी लेकर घर लौट रहा था, वहीं यह हादसा पूरे परिवार के लिए दुख का कारण बन गया। गांव और परिजनों के बीच शोक की लहर फैल गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/painful-accident-death-while-returning-from-karah-dham-four-members/article-27278

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.