- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- ब्यौहारी में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरकर किसान की मौत, पानी खींचते वक्त फिसला पैर
ब्यौहारी में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरकर किसान की मौत, पानी खींचते वक्त फिसला पैर
Shahdol, MP
शहडोल जिले के ब्यौहारी क्षेत्र के झिरिया गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। 56 वर्षीय किसान छोटेलाल सिंह गोंड की कुएं में गिरकर डूबने से मौत हो गई।
पानी भरते समय हुआ हादसा
छोटेलाल अपने घर की बाड़ी में बने कुएं से पानी भर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे सीधे कुएं में जा गिरे। हादसा देखते ही परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।
एक घंटे बाद निकला शव
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और गांववालों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद छोटेलाल को कुएं से बाहर निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव
पुलिस ने मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया। छोटेलाल की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए