धार में दर्दनाक हादसा: पुल से फिसलकर नदी में गिरे दो नाबालिग, पाइप में फंसने से एक की मौत

Dhar, MP

मध्यप्रदेश के धार जिले में शुक्रवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। धरमपुरी थाना क्षेत्र के पास खुज नदी पर बन रही पुलिया से फिसलकर दो नाबालिग नदी में गिर गए। इस दुर्घटना में एक बालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा किसी तरह बच निकला।

निर्माणाधीन पुल बना हादसे का कारण

यह हादसा धरमपुरी क्षेत्र के लवानी सुरानी और निंदा फाटे के बीच हुआ, जहां खुज नदी पर पुलिया निर्माण कार्य चल रहा है। नदी के ऊपर फिलहाल एक अस्थायी मिट्टी का पुल बनाया गया है, जिसका उपयोग ग्रामीण आवागमन के लिए कर रहे हैं। शुक्रवार को दो नाबालिग बालक इसी रास्ते से गुजर रहे थे, तभी फिसलन के चलते दोनों नदी में गिर पड़े।

पाइप में फंसा रहा एक, दूसरा बहते हुए बचा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नदी में गिरने के बाद एक बालक पानी के तेज बहाव में बह गया लेकिन सुरक्षित स्थान तक पहुंचने में सफल रहा। वहीं दूसरा बालक नदी में बहते-बहते निर्माणाधीन पाइप में फंस गया, जिससे उसकी जान नहीं बच सकी।

ग्रामीणों ने निकाला शव, पीएम के लिए भेजा गया

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद पाइप में फंसे नाबालिग का शव बाहर निकाला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मनावर अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही धरमपुरी पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य स्थल पर कोई सुरक्षा प्रबंधन नहीं था, जिससे हादसा हुआ।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jun 2025 By दैनिक जागरण

धार में दर्दनाक हादसा: पुल से फिसलकर नदी में गिरे दो नाबालिग, पाइप में फंसने से एक की मौत

Dhar, MP

निर्माणाधीन पुल बना हादसे का कारण

यह हादसा धरमपुरी क्षेत्र के लवानी सुरानी और निंदा फाटे के बीच हुआ, जहां खुज नदी पर पुलिया निर्माण कार्य चल रहा है। नदी के ऊपर फिलहाल एक अस्थायी मिट्टी का पुल बनाया गया है, जिसका उपयोग ग्रामीण आवागमन के लिए कर रहे हैं। शुक्रवार को दो नाबालिग बालक इसी रास्ते से गुजर रहे थे, तभी फिसलन के चलते दोनों नदी में गिर पड़े।

पाइप में फंसा रहा एक, दूसरा बहते हुए बचा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नदी में गिरने के बाद एक बालक पानी के तेज बहाव में बह गया लेकिन सुरक्षित स्थान तक पहुंचने में सफल रहा। वहीं दूसरा बालक नदी में बहते-बहते निर्माणाधीन पाइप में फंस गया, जिससे उसकी जान नहीं बच सकी।

ग्रामीणों ने निकाला शव, पीएम के लिए भेजा गया

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद पाइप में फंसे नाबालिग का शव बाहर निकाला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मनावर अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही धरमपुरी पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य स्थल पर कोई सुरक्षा प्रबंधन नहीं था, जिससे हादसा हुआ।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/painful-accident-in-dhar-killed-one-due-to-trapped-in/article-24897

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.