मैहर में दर्दनाक हादसा: खदान के गड्ढे में डूबीं दो मासूम बहनें, मौत

Maihar, MP

सतना जिले के मैहर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक हृदयविदारक घटना में दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गई। घटना नादन थाना अंतर्गत ग्राम बठिया की है, जहां बारिश के पानी से भरे एक पुराने खदान के गड्ढे में नहाने उतरीं 10 और 8 वर्ष की बच्चियां पानी में समा गईं। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाले जा सके।

पुलिस के अनुसार, मृत बच्चियों की पहचान पुष्पा कोल (10) और प्राची कोल (8), पिता पिंटू कोल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें सुबह घर के पीछे स्थित खदान के गड्ढे में खेलने-नहाने गई थीं। गड्ढे में बारिश का पानी भर जाने के कारण उसकी गहराई का अंदाज़ा नहीं लग पाया और बच्चियां उसमें डूब गईं।

जब काफी देर तक दोनों घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद जब खदान के पास बच्चियों के कपड़े पड़े मिले, तो डूबने की आशंका गहराई। तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी केएस बंजारे और ग्रामीणों ने मिलकर आधे घंटे की कोशिश के बाद दोनों के शव गड्ढे से निकाले। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मैहर सिविल अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल नादन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मैहर में दर्दनाक हादसा: खदान के गड्ढे में डूबीं दो मासूम बहनें, मौत

Maihar, MP

पुलिस के अनुसार, मृत बच्चियों की पहचान पुष्पा कोल (10) और प्राची कोल (8), पिता पिंटू कोल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें सुबह घर के पीछे स्थित खदान के गड्ढे में खेलने-नहाने गई थीं। गड्ढे में बारिश का पानी भर जाने के कारण उसकी गहराई का अंदाज़ा नहीं लग पाया और बच्चियां उसमें डूब गईं।

जब काफी देर तक दोनों घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद जब खदान के पास बच्चियों के कपड़े पड़े मिले, तो डूबने की आशंका गहराई। तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी केएस बंजारे और ग्रामीणों ने मिलकर आधे घंटे की कोशिश के बाद दोनों के शव गड्ढे से निकाले। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मैहर सिविल अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल नादन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/painful-accident-in-maihar-two-innocent-sisters-died-in-the/article-28345

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.