- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सागर में दर्दनाक हादसा: पांच बेटियों के पिता ने की आत्महत्या, तीन दिन बाद मिला शव
सागर में दर्दनाक हादसा: पांच बेटियों के पिता ने की आत्महत्या, तीन दिन बाद मिला शव
Sagar, MP
मध्यप्रदेश के सागर जिले के देवरी क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कौशल किशोर वार्ड स्थित एक घर से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो अंदर 38 वर्षीय मनोज उर्फ मन्नू अहिरवार का शव फंदे से लटका मिला। शव तीन दिन पुराना था और सड़ चुका था।
मनोज की पत्नी रंजना अपनी पांचों बेटियों के साथ मायके ग्राम बमोरी (तेंदूखेड़ा) गई हुई थी। इसी बीच मनोज ने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पत्नी का आरोप – मारपीट कर छीने 80 हजार
रंजना ने पुलिस को बताया कि शनिवार को मनोज से उसकी फोन पर आखिरी बार बात हुई थी। मनोज ने बताया था कि उसका कुछ लोगों से विवाद हुआ है। पांच लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और 80 हजार रुपए लूट लिए। यह घटना देवरी के खत्री ढाबा के पास हुई थी। इसके बाद से मनोज से कोई संपर्क नहीं हो सका।
पुलिस का बयान – जांच जारी
देवरी थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि युवक का शव फंदे से लटका मिला है और पोस्टमॉर्टम कराया गया है। फिलहाल मारपीट या लूट की कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए