- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सिवनी में हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, 6 मवेशियों की मौत
सिवनी में हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, 6 मवेशियों की मौत
Seoni, MP
सिवनी जिले के धूमा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर बीती रात एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे बैठे मवेशियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छह मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक फरार हो गया। यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब क्षेत्र में यातायात अपेक्षाकृत कम था, जिससे बड़ी मानवीय क्षति टल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद धूमा थाना पुलिस और एनएच के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। मवेशियों के शवों को हटाने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। पुलिस ने शवों को सुरक्षित रूप से हटवाकर मार्ग को साफ कराया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन को बताया कि यह स्थान दुर्घटनाओं की दृष्टि से संवेदनशील है और यहां कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने मांग की है कि हाईवे किनारे उचित बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेत लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वाहन चालक की तलाश की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि मृत मवेशी किस पशुपालक के थे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए