- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- उज्जैन में आत्मदाह का दर्दनाक मामला: पारिवारिक विवाद में फर्नीचर कारोबारी ने खुद को लगाई आग, इलाज के...
उज्जैन में आत्मदाह का दर्दनाक मामला: पारिवारिक विवाद में फर्नीचर कारोबारी ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
Ujjain, MP
शहर के माधवनगर थाना क्षेत्र में रविवार को पारिवारिक विवाद के चलते एक फर्नीचर निर्माता ने खुद को आग के हवाले कर लिया।
यह घटना शिवाजी पार्क इलाके की बताई जा रही है। गंभीर रूप से झुलसे युवक की सोमवार सुबह इंदौर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह खुद पर पेट्रोल डालते और आग लगाते दिखाई दे रहा है।
मृतक की पहचान राजेंद्र शर्मा (उम्र 42 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र ने आग लगाने से पहले बयान दिया था कि उसकी पत्नी ज्योति और बेटी माही उसके बहनोई संतोष कुमार के घर शिप्रा विहार में रह रही हैं और इसी बात से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।
पत्नी का आरोप – मुझे भी जलाने की कोशिश की
राजेंद्र की पत्नी ज्योति शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब और सट्टे की लत में डूबा हुआ था। वह अक्सर पैसों के लिए झगड़ा करता और विरोध करने पर मारपीट करता था। ज्योति ने कहा, “वह मुझे भी जलाकर मारना चाहता था। जब उसने खुद को आग लगाई, तो लपटों में घिरा मेरी ओर दौड़ा।”
बेटी बोली – पिता ने हमें घर से निकाला था
राजेंद्र की बड़ी बेटी माही ने बताया कि उसके पिता ने 22 अक्टूबर को उसे और उसकी मां को घर से निकाल दिया था। इसके बाद वे दोनों फूफा संतोष शर्मा के घर रहने लगीं। रविवार को पिता जब वहां पहुंचे तो उन्होंने घर के बाहर हंगामा किया और खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। माही ने यह भी कहा कि उसके पिता द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।
पुलिस ने कहा – घरेलू विवाद बना आत्मदाह की वजह
सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि मृतक की बेटी माही से पूछताछ में यह बात सामने आई कि राजेंद्र अक्सर पत्नी से झगड़ा और मारपीट करता था। पारिवारिक तनाव ही इस आत्मदाह की मुख्य वजह प्रतीत हो रही है।
परिजनों ने लगाए उलटे आरोप
वहीं मृतक के भाई अजय शर्मा ने पुलिस से शिकायत की है कि राजेंद्र को उसकी पत्नी, दामाद और बहनोई ने जलाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नागझिरी थाने में पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल पुलिस सभी पक्षों से पूछताछ कर रही है और जांच जारी है।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए