- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- नाले में डूबी दिव्यांग युवती की दर्दनाक मौत, गांव में शोक का माहौल
नाले में डूबी दिव्यांग युवती की दर्दनाक मौत, गांव में शोक का माहौल
Ashoknagar, MP
अशोकनगर जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर मोहन गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवती की नाले में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान जगत सिंह यादव की पुत्री शिवानी यादव के रूप में हुई है।
परिवारवालों ने बताया कि शिवानी दोपहर के समय शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक लौटकर नहीं आई। चिंता होने पर परिजनों ने गांव में तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। देर शाम उसका शव गांव के पास बह रहे नाले में बरामद किया गया।
शिवानी एक हाथ और एक पैर से दिव्यांग थी तथा कुछ समय से बीमार भी चल रही थी। पुलिस को संदेह है कि शौच के लिए जाते समय युवती का संतुलन बिगड़ा और वह नाले में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
शनिवार को देर हो जाने के कारण पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका। रविवार सुबह शव को परीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।
घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिजन गहरे सदमे में हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए