खेत में करंट से किसान की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम

Betul, MP

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मर्दवानी गांव में एक किसान की खेत पर काम करते वक्त करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा बुधवार शाम उस समय हुआ जब खेत में मौजूद बिजली के तारों की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।

परिजन और ग्रामीण उसे अस्पताल लेकर भागे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

मृतक की पहचान 33 वर्षीय अस्थिलाल धुर्वे के रूप में हुई है, जो गांव में ही खेती का कार्य करता था। घटना के वक्त वह खेत में सामान्य कृषि कार्य कर रहा था, तभी वहां गुजर रहे खुले बिजली के तार के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी और अस्थिलाल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

गुरुवार को शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गया है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यह देखा जा रहा है कि खेत के आसपास की बिजली व्यवस्था में लापरवाही तो नहीं बरती गई थी। यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jul 2025 By दैनिक जागरण

खेत में करंट से किसान की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम

Betul, MP

परिजन और ग्रामीण उसे अस्पताल लेकर भागे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

मृतक की पहचान 33 वर्षीय अस्थिलाल धुर्वे के रूप में हुई है, जो गांव में ही खेती का कार्य करता था। घटना के वक्त वह खेत में सामान्य कृषि कार्य कर रहा था, तभी वहां गुजर रहे खुले बिजली के तार के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी और अस्थिलाल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

गुरुवार को शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गया है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यह देखा जा रहा है कि खेत के आसपास की बिजली व्यवस्था में लापरवाही तो नहीं बरती गई थी। यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/painful-death-of-a-farmer-due-to-current-in-the/article-27228

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.